पेसा मोबिलाइजर्स के मानदेय में वृद्धि की मांग को लेकर सामूहिक अवकाश की घोषणा

पेसा मोबिलाइजर्स के मानदेय में वृद्धि की मांग को लेकर सामूहिक अवकाश की घोषणा
जिला छिंदवाड़ा।
जिले के आदिवासी विकासखंड जुन्नारदेव, तामिया, बिछुआ और हरई के पेसा मोबिलाइजर्स ने मानदेय वृद्धि की मांग को लेकर 12 से 14 दिसंबर 2024 तक सामूहिक अवकाश पर जाने का निर्णय लिया है। इस संबंध में जनपद स्तर पर सभी विकासखंडों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा गया।
दो बार हुई घोषणाएं, फिर भी अधूरी
पेसा मोबिलाइजर्स ने बताया कि उनके मानदेय में वृद्धि को लेकर अब तक दो बार घोषणाएं हो चुकी हैं:

1. पहली घोषणा 6 अक्टूबर 2023 को तत्कालीन मुख्यमंत्री माननीय शिवराज सिंह चौहान द्वारा की गई थी।


2. दूसरी घोषणा वर्तमान पंचायत मंत्री माननीय मोहन यादव ने 24 अक्टूबर 2024 को की थी।



इसके बावजूद, अब तक किसी भी घोषणा को लागू करने के लिए कोई आधिकारिक पत्र जारी नहीं हुआ।

₹8000 के प्रस्ताव को किया गया निरस्त
8 दिसंबर 2024 को सोशल मीडिया पर खबर सामने आई कि केंद्रीय पंचायती राज संचालनालय, भारत सरकार ने पेसा मोबिलाइजर्स के ₹8000 प्रति माह मानदेय वृद्धि के प्रस्ताव को निरस्त कर दिया है।

योग्यता के अनुरूप मानदेय की मांग
पेसा मोबिलाइजर्स का कहना है कि वे सभी स्नातक डिग्रीधारी हैं और कंप्यूटर डिप्लोमा एवं कार्य अनुभव रखते हैं। उनकी योग्यता के अनुसार, उन्हें उच्च कुशल श्रेणी का मानते हुए समान कार्य समान वेतन मिलना चाहिए।

सामूहिक अवकाश का निर्णय
इन परिस्थितियों से नाराज होकर, जिले के सभी पेसा मोबिलाइजर्स ने सामूहिक अवकाश पर जाने का निर्णय लिया है।

ज्ञापन में शामिल प्रमुख प्रतिनिधि:

जिला अध्यक्ष: अशोक कुमार उइके

ब्लॉक अध्यक्ष: दिनेश भलावी

अन्य सभी पेसा मोबिलाइजर्स



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ