जुन्नरदेव से मुकेश बरखाने संवाददाता
जुन्नारदेव ग्राम कांगला में जैविक खेती प्रोत्साहन प्रशिक्षण का हुआ आयोजन एच.सी.एल.फाउंडेशन शासकीय कृषि विभाग और यूटीएमटी सोसायटी और के संयुक्त तत्वावधान में जुन्नारदेव विकासखंड के ग्राम कंगला में जैविक खेती प्रोत्साहन प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया है!
इस प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र के मध्यम वर्गीय किसानों को रासायनिक मुक्त "जैविक पद्धति" से खेती करने हेतु प्रोत्साहित करना है! कम लागत में और न्यूनतम संसाधनों से किस प्रकार से अधिकतम गुणवत्तापूर्ण उत्पादन प्राप्त किया जाता है!
उक्त प्रशिक्षण में वरिष्ट कृषि विकास अधिकारी एस.एस.मरकार और आत्मा परियोजना से चूड़ामण सोनारे ने प्रशिक्षण के साथ-साथ कृषि आधारित सरकारी योजनाओं के विषय मे विस्तृत जानकारी प्रदान की प्रोत्साहित किया गया!
इस समय रबी की फसले फूलो पर है, फ़ूल के समय फसलों में कीटों का प्रकोप अधिक होता है! इसी को ध्यान में रखते हुए इस प्रशिक्षण का आयोजन किया गया हैं!
इस प्रशिक्षण को दो भागों में आयोजित किया गया, जिसमें पहले किसानों को प्रोजेक्टर के माध्यम से रुचिकर ऑडियो, वीडियो और प्रेजेंटेशन के माध्यम से जैविक खेती का अर्थ, फायदे,महत्व के साथ_साथ जैविक खेती और रासायनिक खेती में अंतर को समझाया गया।
जैविक उर्वरक और दवाइयां का निर्माण और उपयोग करने की विधि विस्तृत रूप मे बताई गई। मुख्य रूप से जीवा अमृत, बीजा अमृत जैविक चटनी, और अमृत जल के साथ-साथ गोबर खाद के निर्माण और उपयोगी करने की विधि भी बताई गई।
उक्त प्रशिक्षण में क्षेत्र के 10 गांव के 45 किसानों ने उपस्थिति दर्ज की! सभी उपस्थित किसानों ने बड़ी उत्सुकता के साथ प्रशिक्षण में भाग लिया और अपने जिज्ञासाओं को रखा और जैविक खेती करने हेतु प्रतिबद्धता जाहिर की।
इस परियोजना का संचालन संस्था की एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर सूजना कृष्णमूर्ति, प्रोग्राम लीडर धारा पटेल, प्रोग्राम ऑफिसर - ओमप्रकाश पाठे, रेशमलाल डहेरिया, संजू यदुवंशी, अनिलाल जी एवं सभी ग्राम स्तर के मास्टर ट्रेनर एवं तकनीकी सहयोगियों की भूमिका से संचालित है!

