जिला पेंशन फोरम की बैठक आयोजित
जुन्नरदेव से मुकेश बरखाने संवाददाता छिन्दवाडा/07 जनवरी 2025/ जिला पेंशन फोरम की बैठक आज कलेक्टर शीलेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में संपन्न हुई। बैठक में पेंशनर्स की बैंक संबंधित, एवं विभागीय समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई।
कलेक्टर सिंह ने संबंधित विभागों को समस्याओं का शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिए। बैठक में पेंशनर्स ने अपनी समस्याओं को साझा किया, जिनमें पेंशन वितरण में देरी, और विभागीय कार्यों में जटिलताओं जैसे प्रमुख मुद्दे शामिल रहे। कलेक्टर सिंह ने कहा कि सभी संबंधित विभागों को पेंशनर्स की समस्याओं को प्राथमिकता से हल करना होगा। बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारी भी उपस्थित रहे।
Tags
छिंदवाड़ा