अवैध गौ तस्करी के खिलाफ चौरई पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 30 मवेशी मुक्त, 4 आरोपी गिरफ्तार

अवैध गौ तस्करी के खिलाफ चौरई पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 30 मवेशी मुक्त, 4 आरोपी गिरफ्तार
छिंदवाड़ा/चौरई: जिले में अवैध गौ तस्करी के खिलाफ सख्त अभियान के तहत पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 30 मवेशियों को तस्करों से मुक्त कराया है। पुलिस अधीक्षक श्री अजय पाण्डेय, अति. पुलिस अधीक्षक श्री अवधेश प्रताप सिंह एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) श्री सौरव तिवारी के निर्देशानुसार थाना प्रभारी गनपत सिंह उईके के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।

घटना का विवरण:

पुलिस को दिनांक 01 मार्च 2025 को मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ व्यक्ति ग्राम पलटवाड़ा के पास, दुबे वेयरहाउस के आगे से मवेशियों को कत्लखाने ले जा रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए मौके पर दबिश दी और 30 नग बैल बरामद किए।

आरोपियों की गिरफ्तारी:

घटनास्थल से चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, जिनके पास मवेशी संबंधी कोई वैध दस्तावेज नहीं थे। आरोपियों के खिलाफ अप.क्र. 192/25 धारा 4,6,9 म.प्र. गौवंश वध प्रतिषेध अधिनियम 2004 एवं 4,6 म.प्र. कृषक परीक्षण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

गिरफ्तार आरोपी:

1. भगवान पिता नत्थू चौहान (32) निवासी ननासा, थाना कन्नोद, जिला देवास


2. पीरू पिता नत्थू चौहान (24) निवासी ननासा, थाना कन्नोद, जिला देवास


3. सुमेर पिता प्रभु चौहान (19) निवासी ननासा, थाना कन्नोद, जिला देवास


4. देवेन्द्र पिता गोवंदी यादव (36) निवासी झिरिया, थाना चौरई



पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका:

इस सफल कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक गनपत सिंह उईके, उपनिरीक्षक रामकुमार ठाकुर, सहायक उपनिरीक्षक शरद मालवी, आरक्षक सतीश बघेल, योगेश मालवी, राजपाल बघेल, नीरज बघेल, सूर्योदय बघेल, और कन्हैया सनोडिया की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

चौरई पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध पशु तस्करों में हड़कंप मच गया है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि गौ तस्करी जैसी गैरकानूनी गतिविधियों के खिलाफ इसी तरह सख्त कदम उठाए जाते रहेंगे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ