तामिया/छिंदवाड़ा- लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग छिंदवाड़ा खंड परासिया की सहयोगी संस्था जनमंगल संस्थान तथा सामाजिक संस्था भूविक सोशल वेलफेयर सोसाइटी तामिया द्वारा विकासखंड तामिया के ग्राम बांगई में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस सम्मान समारोह बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया में I कार्यक्रम की अध्यक्षता शासकीय माध्यमिक शाला की शिक्षिका रोशनी आम्रवंशी द्वारा की गई I कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलन के साथ हुई I कार्यक्रम का संचालन करते हुए समाजसेवी सुभाष मिनोटे ने महिला दिवस क्यों मनाया जाता है? उसके बारे में विस्तार से जानकारी दी I उन्होंने बताया कि 8 मार्च 1917 को रूस में महिला अधिकारों को लेकर महिलाओं द्वारा बड़ा आंदोलन हुआ जो विश्व स्तर का मुद्दा रहा और इसके बाद संयुक्त राष्ट्र संघ मे इस बात को रखा गया की महिलाओं को भी समाज में समान अवसर व सामाजिक सम्मान प्राप्त होना चाहिए, इस बात को दृष्टिगत रखते हुए संयुक्त राष्ट्र संघ ने 8 मार्च 1975 को इस दिवस को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस घोषित किया I तब से आज तक प्रतिवर्ष इस दिवस को महिला दिवस के रूप में मनाया जाता हैI किसी भी देश का विकास नारी के सशक्तिकरण से ही हो सकता हैI सशक्त नारी सशक्त समाज के बारे में विस्तार से चर्चा की गई I इसके उपरांत ग्राम पंचायत के सरपंच सुकल सिंह धुर्वे, ग्राम पंचायत सचिव योगेंद्र चंदेल, परामर्शदाता पंकज राय, समाजसेवी प्रदीप उनके द्वारा महिला दिवस के उपलक्ष में विभिन्न जानकारियां साझा की गई I जल जीवन मिशन के अंतर्गत कार्य कर रहे मनीष कैथवास द्वारा कहा गया कि जल जीवन मिशन शासन की एक महत्वाकांक्षी परियोजना है जो ग्राम वासियों के सहयोग से संचालित होगी I विभाग द्वारा परियोजना पूर्ण होने के उपरांत ग्राम पंचायत को हैंडोवर की जाती है इसके बाद ग्रामीण सहभागिता से परियोजना का संचालन एवं संधारण किया जाता हैI सफल संचालन के लिए ग्राम जल स्वच्छता समिति की बड़ी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी होती है I स्वयं सहायता समूह के माध्यम से जलकर एवं अंशदान की वसूली का कार्य किया जा सकता है जिसका अनुबंध पंचायत द्वारा होगा I इस कार्य से महिलाएं सशक्त होगी और अपनी कुछ आमदनी भी बढ़ा सकती है I उन्होंने महिला सशक्तिकरण को लेकर बहुत सारे उदाहरण प्रस्तुत किया और महिलाओं से महिला दिवस के अवसर पर अपेक्षा व्यक्त किया कि ग्राम सभा में महिलाओं की भागीदारी बढ़े I शासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ लेने के लिए महिलाएं आगे आए तभी एक सशक्त समाज का निर्माण हो सकता हैI कार्यक्रम के अंत में सभी महिलाओं का सम्मान करते हुए उन्हें सम्मान पत्र भेंट किए गए I चाय नाश्ते के उपरांत आभार प्रदर्शन कर कार्यक्रम का समापन किया गया I

