Top News

आकाश संगठन की हुई बैठक,संगठन में हुई नियुक्तियां

आकाश संगठन की हुई बैठक,संगठन में हुई नियुक्तियां
आकाश संगठन की हुई बैठक,संगठन में हुई नियुक्तियां

अमीर शाह परतेती ब्लॉक अध्यक्ष, कैलाश मर्सकोले उपाध्यक्ष एवं रतिभान शाह ठाकुर कोषाध्यक्ष नियुक्त

हर्रई।।हर्रई विकासखंड के ग्राम जमुनिया में स्थित साईं मंदिर में आदिवासी कर्मचारी अधिकारी संगठन की बैठक का आयोजन किया गया।जिसमें संगठन का विस्तार किया गया साथ ही संगठन के महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की गई।संगठन के पदाधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि आदिवासी कर्मचारी अधिकारी संगठन (आकास) यह मध्यप्रदेश में आदिवासी समाज के कर्मचारियों एवं अधिकारियों का एकमात्र ऐसा संगठन है जो अपने संवैधानिक अधिकारो की रक्षा करने के साथ-साथ समाज के लोगो में अपने अधिकारों के प्रति जागरूक करने का कार्य भी करता है| आकास आदिवासी समाज का एक ऐसा मंच है जिसके माध्यम से हम समाज, प्रदेश एवं देश के लिए रचनात्मक एवं कुछ ठोस परिणाममूलक कार्य कर सकते है, जिसके दूरगामी परिणाम देखने को मिलेंगे।बैठक में संगठन का विस्तार करते हुए अमीर शाह परतेती को ब्लॉक अध्यक्ष, कैलाश मर्सकोले उपाध्यक्ष एवं रतिभान शाह ठाकुर कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया।बैठक में बड़ी संख्या में आदिवासी समाज के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

Post a Comment

और नया पुराने