जल गंगा संवर्धन अभियान:

जल गंगा संवर्धन अभियान:

ग्राम पंचायत बुर्रीखुर्द में ग्रामीणजनों को जल संरक्षण की दिलाई गई शपथ
✍️जुन्नरदेव से मुकेश बरखाने संवाददाता
छिन्दवाड़ा/ 11 अप्रैल 2025/ कलेक्टर  शीलेन्द्र सिंह के निर्देशानुसार म.प्र. जन अभियान परिषद छिंदवाड़ा के जिला समन्वयक अखिलेश जैन एवं विकासखंड समन्वयक संजय

बामने के मार्गदर्शन में विकासखंड जुन्नारदेव के सेक्टर क्रमांक-02 के अंतर्गत ग्राम पंचायत बुर्रीखुर्द में जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति सदस्य सरजू विश्वकर्मा की विशेष उपस्थिति में जल गंगा संवर्धन अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। ग्रामीण जनों को सरजू विश्वकर्मा द्वारा जल संरक्षण की शपथ दिलाई गई। उन्होंने कहा कि जल है तो कल है, इसलिए जल का संरक्षण में सबकी भागीदारी सुनिश्चित हो । कुंआ, नदी, तालाब, हैंड पंप इत्यादि जगहों की सफाई करें, अनावश्यक जल को व्यर्थ न बहायें तथा जल संरक्षण के प्रति स्वयं जागरूक होकर दूसरे को भी संरक्षण के लिये प्रेरित करें। कार्यक्रम में दयाशंकर आम्रवंशी, अमरदीप इरपाची, पवन महलवंशी, मनीष आम्रवंशी,  विजय आम्रवंशी, खुशबू आम्रवंशी,  शीतल यादव,  मंगलवती,  मिसरो,  सुमरवती,  आशा,  सुन्दो यादव व सभी ग्रामवासी उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ