लोधीखेडा- जिला पांढुरना तहसील सौसर के सुविख्यात जामसावली हनुमान मंदिर में रामकथा कार्यक्रम में पधारे स्वामी प्रज्ञानानंद सरस्वती ज्योतिष एवं शारदा पीठाधीश्वर स्वामी शंकराचार्य महाराज आज लोधीखेड़ा में राय परिवार के निवास पहुंचे,जहां राय परिवार द्वारा स्वामी का गाजे-बाजे के साथ भव्य स्वागत किया|स्वामी ने भी राय परिवार को भरपूर आशीर्वाद प्रदान किया|इस दौरान पूर्व नगराध्यक्ष पारसचंद राय के पोते हर्षवर्धन राय के जन्मदिन पर स्वामी ने आशीर्वाद देकर हर्षवर्धन के उज्जवल भविष्य की मंगल कामना की|ज्ञात हो कि लोधीखेड़ा का राय परिवार स्वामी के लगभग 20 सालों से परम भक्त होने के साथ-साथ से राय परिवार का स्वामी से काफी लगाव है,फलस्वरुप आज प्रज्ञानानंद महाराज का आशीर्वाद राय परिवार पर को मिला|इस अवसर पर नगर के गण मान्य नागरिक गण एवं¶ वरिष्ठ जनों का स्वामी के दर्शन एवं आशीर्वाद लेने तांता लगा रहा|
लोधीखेड़ा के राय परिवार के निवास पहूंचे स्वामी प्रज्ञानानंद महाराज
chif editor MANESH SAHU 9407073701
0
Tags
lodhikheda

एक टिप्पणी भेजें