✍️जुन्नरदेव से मुकेश बरखाने संवाददाता
जुन्नारदेव - भाजपा नगर मंडल जुन्नारदेव ने शहर के वार्ड क्रमांक 13 में स्थित डॉ भीमराव आंबेडकर चिकित्सालय प्रांगण में स्थापित डॉ बाबा साहब भीमराव आंबेडकर जी की प्रतिमा का माल्यार्पण कर उपस्थित भाजपा जनों ने संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन कर पूर्णतः निष्ठा प्रकट की। कार्यक्रम में पूर्व मंडल अध्यक्ष राजेश श्रीवास्तव ने बाबा साहब को युग पुरुष और कुशाग्र बुद्धि वाला बताया उन्होंने भाजपा की केंद्र सरकार द्वारा बाबा साहब को भारत रत्न प्रदान करने की बात कही। नगर पालिका अध्यक्ष रमेश सालोङे ने बाबा साहब को गरीबों,शोषितों, पीड़ितों का मसीहा बताते हुए भाजपा सरकार की योजनाओं का बखान करते हुए योजनाओं को बाबा साहब से प्रेरित होकर सभी वर्गों को लाभ पहुंचने वाला बताया। मिष्ठान वितरण के बाद कार्यक्रम का विधिवत समापन किया गया। इस दौरान नगर मंडल अध्यक्ष विवेक चंद्रवंशी,पूर्व मंडल अध्यक्ष विष्णु शर्मा,राजेश श्रीवास्तव, मोनू जैन, पार्षद संजय जैन, प्रमिला पाल, अमित यादव, नीता कुरोलिया, प्रमोद बंदेवार, बूथ अध्यक्ष निखिल साहू,भूपेश चौरसिया, कपिल शुक्ला, परास बोनिया, ब्रजेश, दीपेश जैन,विशेष चौरसिया, पंकज श्रीवास्तव,शरद कुरोलिया, देवेंद्र टांडेकर,विजय पाल,सरोज श्रीवास्तव,महेश साहू,अनिल विश्वकर्मा, जितेंद्र सूर्यवंशी सहित भाजपा नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष विवेक चंद्रवंशी और आभार प्रदर्शन अनिरुद्ध बूटा चटर्जी ने किया।

