Top News

पहली पायरी मंदिर में गिरी आसमानी बिजली, विशाल वृक्ष धू-धू कर जलाभयानक धमाके के साथ लगी आग, सौभाग्य से कोई जनहानि नहीं

 पहली पायरी मंदिर में गिरी आसमानी बिजली, विशाल वृक्ष धू-धू कर जला
भयानक धमाके के साथ लगी आग, सौभाग्य से कोई जनहानि नहीं
जुन्नारदेव। नगर के ऐतिहासिक और आस्था के केंद्र पहली पायरी मंदिर परिसर में शनिवार देर रात एक भयावह घटना घटी। आकाशीय बिजली गिरने से मंदिर परिसर में स्थित एक विशाल वृक्ष में भीषण आग लग गई। बिजली गिरते ही जोरदार धमाका हुआ, जिससे आसपास के क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बिजली गिरते ही वृक्ष में आग की तेज लपटें उठीं और धू-धू कर जलने लगा। आग की भयावहता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि वृक्ष पूरी तरह से जलकर खाक हो रहा है और अभी भी उसकी जड़ें सुलग रही हैं।
इस अप्रत्याशित घटना में सौभाग्य से कोई श्रद्धालु या आम नागरिक हताहत नहीं हुआ। लेकिन यह दृश्य इतना भयावह और रोमांचक था कि उसे देखने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु व स्थानीय लोग मंदिर परिसर में   अन्य स्थान पर आग की चिंगारी न फैले।
स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से मांग की है कि मंदिर परिसर में लगे पुराने और विशाल वृक्षों की सुरक्षा के लिए विशेष प्रबंध किए जाएं, साथ ही आपदा के समय त्वरित सहायता व्यवस्था सुनिश्चित हो।
 यह घटना न केवल प्राकृतिक आपदा की गंभीरता को दर्शाती है, बल्कि सावधानी व सतर्कता की आवश्यकता पर भी बल देती है।

Post a Comment

और नया पुराने