भाजपा की मंडल स्तरीय कार्यशाला में जुटे कार्यकर्ता
मोदी सरकार की 11 साल की उपलब्धियां जन-जन तक पहुंचाने का लक्ष्य-योगेश साहू
मोदी सरकार ने दिखाई वैश्विक नेतृत्व क्षमता----विवेक चंद्रवंशी
जुन्नारदेव- नगर के मंगल भवन हॉल में शनिवार को भाजपा नगर मंडल द्वारा मंडल स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। यह कार्यशाला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के 11 वर्षों की ऐतिहासिक उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से आयोजित की गई थी। इस विशेष कार्यक्रम की शुरुआत वंदेमातरम् और दीप प्रज्वलन के साथ की गई। कार्यशाला में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित भाजपा जिला उपाध्यक्ष एवं मंडल प्रभारी योगेश साहू ने कहा कि बीते एक दशक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने हर क्षेत्र में ऐतिहासिक परिवर्तन देखे हैं। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार की दूरदर्शी नीतियों के चलते आज भारत विश्व की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है और वैश्विक मंच पर भारत की एक नई पहचान बनी है। नगरपालिका अध्यक्ष रमेश सालोडे ने यह भी बताया कि इस कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य सेवा,सुशासन और गरीब कल्याण के मंत्र के साथ पिछले 11 वर्षों की विकास गाथा को आम जनता तक पहुंचाना है। उन्होंने जानकारी दी कि आगामी संकल्प से सिद्धि’ अभियान चलाया जाएगा। सम्मेलन को भाजपा नेता विष्णु शर्मा,सोनिया कुमरे,संजय जैन,राजेश श्रीवास्तव और नपा अध्यक्ष रामेश सालोडे ने भी सम्बोधित किया।
मोदी सरकार ने दिखाई वैश्विक नेतृत्व क्षमता----विवेक चंद्रवंशी
कार्यशाला में मंडल अध्यक्ष विवेक चंद्रवंशी ने अपने वक्तव्य में कहा कि“प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने वैश्विक स्तर पर मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई है। आज देश आतंकवाद और नक्सलवाद के खिलाफ कड़े कदम उठा रहा है, जिसका हालिया उदाहरण ‘ऑपरेशन सिंदूर’है।” कार्यशाला की अध्यक्षता करते हुए मंडल अध्यक्ष विवेक चंद्रवंशी ने सभी कार्यकर्ताओं से अभियान में पूरे समर्पण के साथ लगने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता ही पार्टी की शक्ति है, और इसी शक्ति से“संकल्प से सिद्धि”का सपना साकार होगा।
मंडल सम्मेलन में प्रमुख नेताओं की उपस्थिति---
कार्यशाला में कई वरिष्ठ नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। विधानसभा प्रभारी योगेश साहू, वरिष्ठ भाजपा नेता शिवकुमार राय,नगर पालिका अध्यक्ष रमेश सालोडे, मंडल अध्यक्ष विवेक चंद्रवंशी, सांसद प्रतिनिधि अमरदीप राय, जिला उपाध्यक्ष अखिलेश शुक्ला, नगर पालिका उपाध्यक्ष सोनिया कुमरे, माधुरी बत्रा, विष्णु शर्मा, राजेश श्रीवास्तव, शंकर सेन, मोनू जैन,शिवराम पवार, मंडल महामंत्री अनिरुद्ध बूटा चटर्जी, सपना पाल,भाजपा मंडल कोषाध्यक्ष बंटी मनीष साहू, जितेंद्र,नितेश राजपूत, भूषण अरोड़ा, अंकित सोनी, अक्कू यादव, पार्षद गण-सभापति राजेंद्र सूर्यवंशी, प्रमोद बंदेवार, अमित यादव, युवा मोर्चा अध्यक्ष अभिषेक पारे, महिला मोर्चा अध्यक्ष भुनेश्वरी भन्नारे,गोपी ठाकुर, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला मंत्री अमन सोनी, युवा नेता अभिषेक चौरसिया,रोहित मालवीय, विजय सूर्यवंशी,समीर खान, राहुल निरापुरे, कपिल यादव, राहुल मुंगेर, गुड्डू रजक, विपिन बिंदवारी,सहित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

