मोदी सरकार के 11 वर्षों की सेवा, सुशासन और जनकल्याण पर आधारित सम्मेलन
मनेश साहु संपादक जुन्नारदेव। भाजपा ग्रामीण मंडल जुन्नारदेव द्वारा प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 11 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में मंडल सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों और 11 वर्षों की ऐतिहासिक उपलब्धियों को जन-जन तक पहुँचाना था।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा जिला उपाध्यक्ष श्री अखिलेश शुक्ला रहे। मंडल अध्यक्ष श्री भूषण सूर्यवंशी ने मंचासीन सभी अतिथियों एवं वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का भाजपा दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया। मंडल महामंत्री होरीराम यदुवंशी और राजेश कुशराम ने सभी कार्यकर्ताओं का स्वागत करते हुए संगठन की मजबूती पर बल दिया।
मुख्य अतिथि श्री अखिलेश शुक्ला ने “विकसित भारत की संकल्पना में हमारी भूमिका” विषय पर अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने सेवा, सुशासन और सबका विकास जैसे मूल मंत्रों के साथ अभूतपूर्व प्रगति की है। उन्होंने केंद्र सरकार की जनहितकारी योजनाओं, आत्मनिर्भर भारत अभियान और वैश्विक मंचों पर भारत की सशक्त उपस्थिति की भी सराहना की।
मंडल अध्यक्ष श्री भूषण सूर्यवंशी ने कहा कि भाजपा का कार्यकर्ता ही पार्टी की असली ताकत है। उन्होंने सभी बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं से आगामी चुनावी तैयारियों में जुट जाने का आह्वान किया और संगठन को जमीनी स्तर पर और सशक्त बनाने की दिशा में सुझाव दिए।
कार्यक्रम में जनपद उपाध्यक्ष श्री गोवर्धन यदुवंशी, जिला पंचायत सदस्य श्री अरुण परते, पूर्व मंडल अध्यक्ष श्री राजू नंदवशी, श्री प्रसन्न पटेल, श्री कलीराम पटेल सहित कई वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने विचार व्यक्त किए और मोदी सरकार की नीतियों की सराहना की।
इस अवसर पर वरिष्ठ नेता श्री के.के. श्रीवास्तव, भागलाल यदुवंशी, चंपालाल सूर्यवंशी, केशव साहू, सुखराम यदुवंशी, संतोष साहू, मंडल उपाध्यक्ष मौहन यदुवंशी, किशोर बानवशी, मुलेश्वर नंदवशी, मंत्री दोलतराम यदुवंशी, सोहन धुर्वे, कैलाश यदुवंशी, रामजी आम्रवंशी, रामनाथ यदुवंशी (आदित्य), आशीष सूर्यवंशी, जगदीश नंदवशी, हरि यादव, कुलदीप सूर्यवंशी, किशोरी धुर्वे सहित बड़ी संख्या में महिला मोर्चा, युवा मोर्चा एवं बूथ स्तर के कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कार्यक्रम का संचालन सौहार्दपूर्ण वातावरण में हुआ तथा अंत में सभी ने आगामी कार्यक्रमों में भागीदारी का संकल्प लिया।

