Top News

ग्राम पंचायत बाकोड़ी के उमरडोह में निस्तारी तालाब का निर्माण अधूरा, ग्रामीणों में आक्रोशउमरडोह तालाब निर्माण में सचिव-सरपंच की लापरवाही से ग्रामीण परेशान

ग्राम पंचायत बाकोड़ी के उमरडोह में निस्तारी तालाब का निर्माण अधूरा, ग्रामीणों में आक्रोश

उमरडोह तालाब निर्माण में सचिव-सरपंच की लापरवाही से ग्रामीण परेशान

जुन्नारदेव। जुन्नारदेव विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत बाकोड़ी के अंतर्गत आने वाले उमरडोह गांव में निस्तारी तालाब का निर्माण कार्य अधर में लटका हुआ है। तालाब की खुदाई अधूरी छोड़ दी गई है, जिससे ग्रामीणों को सिंचाई, पशुओं के पानी और घरेलू उपयोग में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

ग्रामीणों का आरोप है कि तालाब की खुदाई अधूरी कर छोड़ दी गई है, जिसके कारण बरसात का पानी उसमें टिक नहीं पाता और तालाब से कोई लाभ नहीं मिल रहा। इसके अलावा निर्माण में घटिया सामग्री के उपयोग और तकनीकी मानकों की अनदेखी के भी आरोप लगाए गए हैं।

ग्रामीणों ने चेताया है कि यदि बरसात से पहले तालाब का निर्माण कार्य पूर्ण नहीं किया गया, तो पानी संग्रहण की संभावना खत्म हो जाएगी और पूरे गांव को इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा। उन्होंने मांग की है कि कार्य में लापरवाही बरतने वाले ठेकेदार एवं जिम्मेदार अधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई की जाए।

गौरतलब है कि यह निस्तारी तालाब एक वर्ष पूर्व स्वीकृत हुआ था, लेकिन अब तक इसका कार्य पूरा नहीं हो सका है। इस संबंध में जब ग्राम पंचायत सचिव से संपर्क करने का प्रयास किया गया, तो उनका फोन नहीं उठाया गया।ग्रामीणों ने शासन-प्रशासन से मांग की है कि तालाब का कार्य तुरंत पूर्ण कराया जाए ताकि ग्रामीणों को आवश्यक जल सुविधा मिल सके और बरसात का पानी संरक्षित किया जा सके।

Post a Comment

और नया पुराने