Top News

पुलिस ने चलाया नशा मुक्ति अभियान, छात्रों को किया जागरूक

छिंदवाड़ा पुलिस ने चलाया नशा मुक्ति अभियान, छात्रों को किया जागरूक
छिंदवाड़ा, 17 जुलाई।
पुलिस अधीक्षक अजय पांडेय के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आयुष गुप्ता के मार्गदर्शन में जिलेभर में “नशे से दूरी है जरूरी” अभियान के तहत गुरुवार को विभिन्न स्कूलों और कॉलेजों में नशा मुक्ति जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।

थाना कुंडीपुरा क्षेत्र के शासकीय हायर सेकेंडरी विद्यालय भानादेही व अतरवाड़ा में नगर पुलिस अधीक्षक अजय राणा, थाना प्रभारी महेंद्र भगत और उपनिरीक्षक आशीष वरकड़े ने मातृ सेवा संघ नशा मुक्ति पुनर्वास केंद्र के सहयोग से छात्रों को एनसीबी द्वारा जारी शॉर्ट फिल्म, रील्स और पीपीटी के माध्यम से नशे के दुष्परिणामों से अवगत कराया। मौके पर उपस्थित छात्रों को नशा मुक्ति शपथ दिलाई गई और ई-शपथ लिंक के माध्यम से प्रमाण पत्र डाउनलोड करने की जानकारी दी गई।
इसी तरह, थाना परासिया में प्रभारी संजय भलावी ने कन्या हायर सेकेंडरी स्कूल एवं खिरसाडोह पॉलिटेक्निक कॉलेज में छात्रों को नशा मुक्ति के लिए जागरूक किया। वहीं, थाना अमरवाड़ा में एसडीओपी व थाना प्रभारी राजेंद्र धुर्वे और उपनिरीक्षक विजेंद्र मार्को ने शासकीय स्नातक कॉलेज में नशा मुक्ति पर जानकारी दी।

कार्यक्रम के दौरान छात्रों और शिक्षकों को नशे के दुष्प्रभावों, समाज पर पड़ने वाले असर और युवाओं के भविष्य के खतरों के बारे में विस्तार से बताया गया। छात्रों को पंपलेट वितरित कर हेल्पलाइन नंबर 1933, 14446 एवं Manhit App की जानकारी दी गई।

यह अभियान 15 से 30 जुलाई तक प्रदेशभर में संचालित किया जा रहा है, जिसमें पुलिस के साथ विभिन्न विभाग, गैर-सरकारी संगठन और संस्थाएं मिलकर समाज की नई पीढ़ी को नशा मुक्त करने का संदेश दे रहे हैं।



Post a Comment

और नया पुराने