Top News

नितिन साहू बने अखिल भारतीय तेली महासभा के जिला अध्यक्ष

नितिन साहू बने अखिल भारतीय तेली महासभा के जिला अध्यक्ष

छिंदवाड़ा। अखिल भारतीय तेली महासभा मध्यप्रदेश द्वारा श्री नितिन साहू को जिला अध्यक्ष छिंदवाड़ा के पद पर मनोनीत किया गया है। श्री साहू को यह जिम्मेदारी उनकी सामाजिक सेवाओं, संगठनात्मक सक्रियता और जागरूकता को देखते हुए सौंपी गई है।
प्रदेश अध्यक्ष श्री राधेश्याम असोलिया और महासभा के अन्य वरिष्ठ पदाधिकारियों की सहमति से यह मनोनयन किया गया। महासभा ने उम्मीद जताई है कि श्री साहू ईमानदारी और निष्ठा के साथ महासभा की भावी योजनाओं को सफलतापूर्वक कार्यान्वित करेंगे और समाज में नई ऊर्जा का संचार करेंगे।
अपना पदभार ग्रहण करने के बाद श्री साहू ने सभी तहसीलों के कार्यकर्ताओं को संगठित करने और समाज की मजबूती के लिए काम करने का आह्वान किया।

Post a Comment

और नया पुराने