गांधीनगर वार्ड-1 में नगर निगम कर्मचारियों ने चलाया स्वच्छता अभियान, हैंडवॉश की दी ट्रेनिंग और दिलाई शपथ

chif editor MANESH SAHU 9407073701
By -
0
गांधीनगर वार्ड-1 में नगर निगम कर्मचारियों ने चलाया स्वच्छता अभियान, हैंडवॉश की दी ट्रेनिंग और दिलाई शपथ
भोपाल। गांधीनगर वार्ड क्रमांक 1 में नगर निगम के सफाई कर्मचारियों द्वारा स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान कर्मचारियों ने लोगों को साफ-सफाई के महत्व की जानकारी दी और हैंडवॉश की सही तकनीक की ट्रेनिंग दी। अभियान में उपस्थित कर्मचारियों और नागरिकों को स्वच्छता बनाए रखने की शपथ भी दिलाई गई।
नगर निगम कर्मियों ने समाज और जनता को संदेश दिया कि स्वच्छता से ही स्वस्थ जीवन संभव है और सभी को मिलकर अपने आसपास की सफाई बनाए रखनी चाहिए। यह कार्यक्रम हुजूर विधानसभा क्षेत्र के गांधीनगर इलाके में लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से आयोजित किया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
3/related/default