Top News

हर्रई में ‘मां नर्मदा क्लीनिक’ का शुभारंभ, अब मिलेगा सहज व सुलभ इलाज


---

हर्रई में ‘मां नर्मदा क्लीनिक’ का शुभारंभ, अब मिलेगा सहज व सुलभ इलाज
हर्रई। नगरवासियों के लिए स्वास्थ्य सेवाओं में एक और सुविधा जुड़ गई है। हर्रई नगर में मां नर्मदा क्लीनिक का शुभारंभ किया गया। इसका उद्घाटन वरिष्ठ डॉक्टरों द्वारा रिबन काटकर किया गया।

क्लीनिक में वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. विनीत परस्ते अपनी सेवाएं प्रदान करेंगे। नगर में सरल, सहज और सुलभ इलाज उपलब्ध कराने के उद्देश्य से यह क्लीनिक शुरू किया गया है।

क्लीनिक वार्ड क्रमांक 14, वटका रोड, शिशु मंदिर के पास स्थित है।
ओपीडी समय सुबह 9 बजे से 12 बजे तथा शाम 6 बजे से रात 9 बजे तक रहेगा।

नगरवासियों ने क्लीनिक के शुभारंभ का स्वागत करते हुए इसे हर्रई के लिए स्वास्थ्य सेवाओं की दिशा में सकारात्मक कदम बताया।


-

Post a Comment

और नया पुराने