*📰 खबर का असर: *जुन्नारदेव में आबकारी विभाग की त्वरित कार्रवाई — शराब दुकान पर रेट लिस्ट चिपकाई गई, जनता ने कहा धन्यवाद*

*📰 खबर का असर: 

*जुन्नारदेव में आबकारी विभाग की त्वरित कार्रवाई — शराब दुकान पर रेट लिस्ट चिपकाई गई, जनता ने कहा धन्यवाद*
*📰 खबर का असर:   *जुन्नारदेव में आबकारी विभाग की त्वरित कार्रवाई — शराब दुकान पर रेट लिस्ट चिपकाई गई, जनता ने कहा धन्यवाद*


जुन्नारदेव (छिंदवाड़ा)।
" प्रकाशित खबर का बड़ा असर हुआ है। नगर के बैंक और स्कूल के पास संचालित कम्पोजिट मदिरा दुकान, जामई पर आबकारी विभाग ने त्वरित संज्ञान लेते हुए रेट लिस्ट चिपकाने की कार्रवाई की। इसके साथ ही दुकान प्रबंधन को नियमों का पालन करने के सख्त निर्देश दिए गए हैं।

जानकारी के अनुसार, बीते दिनों समाचार प्रकाशित होने के बाद आम उपभोक्ताओं व ग्रामीणों ने शिकायत की थी कि दुकान पर शराब की निर्धारित दरों की सूची प्रदर्शित नहीं की जा रही थी। खबर सामने आते ही आबकारी विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की और व्यवस्था सुधारी।

कार्रवाई के बाद स्थानीय नागरिकों और ग्रामीणों में खुशी का माहौल है। लोगों ने कहा कि पत्रकारिता का यह असर बताता है कि यदि समस्याएं सही मंच से उठाई जाएं तो शासन-प्रशासन भी तुरंत सक्रिय हो सकता है।

नगरवासियों ने आबकारी विभाग का आभार जताते हुए कहा कि अब उन्हें शराब की खरीदी में पारदर्शिता मिलेगी।

खबर का असर अब साफ दिख रहा है —
आबकारी विभाग की तत्परता से जुन्नारदेव में नियमों का पालन सुनिश्चित हुआ और जनता का भरोसा मजबूत हुआ है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने