Top News

विशाल भंडारे के साथ श्रीराम कथा का हुआ समापनरिछेड़ा में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

विशाल भंडारे के साथ श्रीराम कथा का हुआ समापन
रिछेड़ा में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब
जुन्नारदेव। जुन्नारदेव विकासखंड अंतर्गत ग्राम रिछेड़ा में आयोजित संगीतमय श्रीराम कथा का सोमवार को हवन-पूजन एवं विशाल भंडारे के साथ भव्य समापन हुआ। समापन अवसर पर हजारों की संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और भंडारा प्रसाद ग्रहण किया।
कथा व्यास पं. बिहारीलाल शास्त्री ने रामकथा के माध्यम से मर्यादा, भक्ति और आदर्श जीवन के संदेश दिए। समापन दिवस पर विधिवत हवन-पूजन के पश्चात विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जो देर शाम तक चलता रहा। आयोजन में क्षेत्र के ग्रामीणों के साथ आसपास के गांवों से आए श्रद्धालुओं की बड़ी उपस्थिति रही।
आयोजक समिति एवं समस्त ग्रामवासियों ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग करने वाले सभी श्रद्धालुओं और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।

Post a Comment

और नया पुराने