Top News

ग्राम गुबरेल में प्रस्फुटन समितियों का सेक्टर स्तरीय प्रशिक्षण आयोजित


ग्राम गुबरेल में प्रस्फुटन समितियों का सेक्टर स्तरीय प्रशिक्षण आयोजित

अभिलेखों के संधारण, जनभागीदारी और ग्रामीण विकास में समितियों की भूमिका पर दिया मार्गदर्शन

छिंदवाड़ा।  मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के तत्वावधान में प्रस्फुटन शक्ति संचय कार्यक्रम के अंतर्गत विकासखंड मोहखेड़ के ग्राम गुबरेल में सेक्टर स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिला समन्वयक अखिलेश जैन के निर्देशन में आयोजित इस कार्यक्रम का संचालन साँवरी सेक्टर में नवांकुर संस्था सेतु वेलफेयर फाउंडेशन सोसायटी द्वारा किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ ग्राम सरपंच रामदास डिगरसे ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

सामाजिक विकास में जनभागीदारी पर जोर

प्रशिक्षण कार्यक्रम में विकासखंड समन्वयक भवानीप्रसाद कुमरे ने मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद की अवधारणा, उद्देश्यों और समाज विकास में प्रस्फुटन समितियों की भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में जनभागीदारी बढ़ाकर सामाजिक विकास के कार्यों को अधिक प्रभावी बनाया जा सकता है। इसके लिए समितियों को सक्रिय रूप से कार्य करने और सामुदायिक सहभागिता को प्रोत्साहित करने की आवश्यकता है।

समाजसेवी ऋषि कुमार सोनी ने प्रस्फुटन समितियों द्वारा निःस्वार्थ भाव से किए जा रहे सामाजिक कार्यों की सराहना की। उन्होंने समिति सदस्यों से अपनी ऊर्जा का उपयोग सकारात्मक एवं रचनात्मक गतिविधियों में करने तथा समाजहित के कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।

अभिलेखों के व्यवस्थित संधारण की दी जानकारी

प्रशिक्षण में रिसोर्स पर्सन कैलाश सोनेवार ने प्रस्फुटन समितियों के कार्यों, समसामयिक गतिविधियों में सहभागिता और समिति के सुचारु संचालन के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बैठक कार्यवाही पंजी, गतिविधि पंजी और रोकड़ बही सहित आवश्यक अभिलेखों के उचित संधारण एवं रखरखाव की प्रक्रिया समझाई।

उन्होंने समितियों को नियमित बैठकें आयोजित करने, गतिविधियों का रिकॉर्ड व्यवस्थित रखने और सामाजिक कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम में नवांकुर संस्था के संचालक विनोद वस्त्राणे, चेतन चौधरी तथा प्रस्फुटन समितियों से राजेन्द्र साहू, मनोज चौरिया, अनिल बनके, रामचरण भलावी सहित विभिन्न समितियों के सदस्य उपस्थित रहे।

प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य प्रस्फुटन समितियों की कार्यक्षमता बढ़ाना, अभिलेखों का व्यवस्थित संधारण सुनिश्चित करना तथा जनभागीदारी के माध्यम से ग्रामीण विकास और सामाजिक उत्थान के प्रयासों को मजबूत बनाना रहा।

Post a Comment

और नया पुराने