Top News

छिंदवाड़ा–सौंसर मार्ग पर दो अलग-अलग हादसे, फूलों से भरी पिकअप और दोपहिया वाहन दुर्घटनाग्रस्त

छिंदवाड़ा–सौंसर मार्ग पर दो अलग-अलग हादसे, फूलों से भरी पिकअप और दोपहिया वाहन दुर्घटनाग्रस्त

सिलवानी घाटी में पिकअप हादसे का शिकार, सौंसर में भट्ठा लेकर जा रहे दोपहिया वाहन के साथ दुर्घटना

सच की आंखें न्यूज़ | सौंसर।

छिंदवाड़ा से सौंसर की ओर जाने वाले मार्ग पर अलग-अलग दो स्थानों पर सड़क दुर्घटनाएं सामने आई हैं। पहली घटना सिलवानी घाटी में हुई, जहां फूलों से भरी पिकअप दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे के बाद सड़क पर फूल बिखरे नजर आए और पिकअप का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया।
वहीं, दूसरी घटना सौंसर के पास हुई, जहां भट्ठा लेकर जा रहे दोपहिया वाहन के साथ दुर्घटना हुई। दोनों घटनाएं एक ही मार्ग पर अलग-अलग स्थानों पर हुईं।
दुर्घटनाओं की तस्वीरें सामने आने के बाद घटनाओं की चर्चा हो रही है। हालांकि, हादसों के कारणों और किसी के घायल होने की आधिकारिक जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है। विस्तृत जानकारी मिलने के बाद ही दुर्घटनाओं की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

Post a Comment

और नया पुराने