नवागत कलेक्टर हर्ष सिंह ने किया पदभार ग्रहण, जिलेवासियों को नई उम्मीदें
पन्ना।। पन्ना जिले के नवागत कलेक्टर एवं वर्ष 2015 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) अधिकारी हर्ष सिंह ने सोमवार अपराह्न कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर विधिवत पदभार ग्रहण किया।
इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी उमराव सिंह मरावी, अपर कलेक्टर मधुवंतराव धुर्वे, जिला कोषालय अधिकारी विनोद कुमार श्रीवास्तव, एसडीएम आलोक मार्को एवं डिप्टी कलेक्टर अनुराग गुर्जर सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
नवागत कलेक्टर हर्ष सिंह इससे पहले जनवरी 2025 से बुरहानपुर जिले में कलेक्टर के पद पर कार्यरत थे। अपने प्रशासनिक कार्यकाल के दौरान उन्होंने विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर सेवाएं दी हैं।
हर्ष सिंह अपनी सक्रिय कार्यशैली और प्रशासनिक निर्णयों के लिए पहचाने जाते हैं। उनके पन्ना जिले में पदभार संभालने के बाद जिलेवासियों को प्रशासनिक व्यवस्था में सुधार, जनसमस्याओं के त्वरित निराकरण और विकास कार्यों को गति मिलने की उम्मीद है। अब जिले के नागरिकों की निगाहें नवागत कलेक्टर की प्राथमिकताओं और आगामी कार्ययोजना पर टिकी हैं।
सच की आंखें न्यूज़

एक टिप्पणी भेजें