Top News

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने जेल पहुंचकर दिव्या अहिरवार से की मुलाकात, हरसंभव मदद का दिया आश्वासन

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने जेल पहुंचकर दिव्या अहिरवार से की मुलाकात, हरसंभव मदद का दिया आश्वासन

पन्ना।। मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने 26 अक्टूबर की सुबह 8 बजे पन्ना जिला जेल पहुंचकर मझगाय बांध विस्थापन आंदोलन से जुड़ी कार्यकर्ता दिव्या अहिरवार से मुलाकात की। दिव्या अहिरवार पिछले करीब एक पखवाड़े से जेल में बंद हैं। मुलाकात के दौरान पटवारी ने उन्हें हरसंभव मदद का आश्वासन दिया।

इस दौरान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि वर्तमान सरकार में गरीबों के अधिकारों पर लगातार हमले हो रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि अपने अधिकारों के लिए आवाज उठाने वाले लोगों को प्रताड़ित किया जा रहा है। पटवारी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी पीड़ितों के साथ खड़ी है और गरीबों, आदिवासियों, दलितों तथा वंचित वर्गों के अधिकारों की लड़ाई आगे भी लड़ती रहेगी।

उल्लेखनीय है कि दिव्या अहिरवार मझगाय बांध के विस्थापितों के अधिकारों को लेकर आंदोलन कर रही थीं। इस मामले में पुलिस ने उनके खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत कार्रवाई की है और वह वर्तमान में जिला जेल में बंद हैं।

कांग्रेस के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता रहे मौजूद

जेल में मुलाकात के दौरान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के साथ कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव रणविजय सिंह लोचाव, जिला प्रभारी राजभान सिंह, जिला कांग्रेस अध्यक्ष अनीश खान, पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष दिव्या रानी, पूर्व विधायक श्रीकांत दुबे, केशव प्रताप सिंह, पूर्व प्रत्याशी भरत मिलन पांडे, जीवन लाल सिद्धार्थ, ब्लॉक अध्यक्ष रमा बुंदेला, राजबहादुर पटेल, दीपचंद अग्रवाल, स्वतंत्र प्रभाकर, पुरुषोत्तम जड़िया अवस्थी, रेहान मोहम्मद, अक्षय तिवारी और वैभव थापक सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

सच की आंखें न्यूज़

Post a Comment

और नया पुराने