*युवा शक्ति ही विकसित भारत का आधार : केंद्रीय मंत्री श्री उईके*
*बैतूल में युवा संवाद : युवाओं ने लिया लोकतंत्र को मजबूत करने का संकल्प*
*सच की आंखें न्यूज़*
बैतूल । युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के अंतर्गत मेरा युवा भारत द्वारा बालाजी इंजीनियरिंग कॉलेज बैतूल में युवा संवाद अपना वोट जाने कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं और जनप्रतिनिधियों को एक मंच पर लाकर लोकतांत्रिक जागरूकता को बढ़ावा देना, सूचित भागीदारी को प्रोत्साहित करना और राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका को रेखांकित करना था। कार्यक्रम में सैकड़ों विद्यार्थियों और युवा नागरिकों ने भाग लिया।
यह कार्यक्रम देशव्यापी विकसित भारत युवा संवाद पहल के तहत आयोजित किया गया है, जो 26 अक्टूबर से 5 नवंबर 2026 तक देश के 500 विश्वविद्यालयों, कॉलेजों और संस्थानों में आयोजित हो रहा है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मुख्य अतिथि केंद्रीय राज्य मंत्री श्री दुर्गादास उईके, जिला सलाहकार समिति के सदस्य श्री सुधाकर पवार, बालाजी इंजीनियरिंग कॉलेज के डायरेक्टर श्री ऋषिराज सिंह परिहार, प्राचार्य डॉ. परेश शाहा उपस्थित थे।
केंद्रीय राज्य मंत्री श्री उईके ने युवाओं से कहा कि युवा शक्ति ही विकसित भारत का आधार है और लोकतंत्र में उनकी सक्रिय भागीदारी अत्यंत आवश्यक है। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण छात्रों और जनप्रतिनिधि के बीच सीधा संवाद रहा। युवाओं ने शासन में भागीदारी, नागरिक जिम्मेदारी और पहली बार मतदान करने वाले मतदाताओं की भूमिका जैसे विषयों पर सवाल पूछे और अपने विचार रखे।
जिला युवा अधिकारी मेरा भारत बैतूल सुषमा गवली ने बताया कि कार्यक्रम का समापन लोकतांत्रिक शपथ के साथ हुआ, जिसमें सभी प्रतिभागियों ने लोकतांत्रिक मूल्यों, सूचित भागीदारी और जिम्मेदार नागरिकता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। स्पोर्ट्स आइकोन खेल उत्कृष्टता के लिये भावेश धोटे का अतिथियों ने सत्कार किया और योगी देशमुख द्वारा युवाओं को अपना वोट जाने विषय पर जानकारी दी गई। युवा संवाद का उद्देश्य युवाओं को लोकतांत्रिक संस्थानों के करीब लाना है ताकि वे केवल राष्ट्र की प्रगति के साक्षी न बनें, बल्कि उसमें सक्रिय योगदान भी दें। यह पहल युवा शक्ति को राष्ट्र निर्माण के केंद्र में रखते हुए उन्हें विकसित भारत@2047 के लक्ष्य की ओर प्रेरित करती है।
इस अवसर पर निलेश निलेश मिश्रा, डॉ. पंकज सिंह सिसोदिया, शशांक माने, श्री भावेश खासदेव मीनाक्षी मालवी, हुकुमचंद कालभोर, करुणा देशमुख, आशीष कोकने, धनंजय सिंह ठाकुर, शिव सागर सिसोदिया, सनी प्रजापति, हंसराज धार उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें