Top News

तामिया में उत्साह और गरिमामय वातावरण में मनाया गया संविधान दिवस

तामिया में उत्साह और गरिमामय वातावरण में मनाया गया संविधान दिवस
तामिया में उत्साह और गरिमामय वातावरण में मनाया गया संविधान दिवस

बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर किया दीप प्रज्वलन, संविधान के मूल्यों और अधिकारों की रक्षा का लिया संकल्प

सच की आंखें न्यूज़ तामिया। 26 नवंबर को तामिया में संविधान दिवस उत्साह और गरिमामय वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर दीप प्रज्वलित किया गया। उपस्थित लोगों ने बाबा साहब को नमन करते हुए उनके संघर्ष, विचारों और सामाजिक समानता के संदेश को याद किया।
कार्यक्रम के दौरान जय भीम के नारों से आयोजन स्थल गूंज उठा। वक्ताओं ने भारतीय संविधान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व के मूल्यों को अपनाने की अपील की। साथ ही संविधान में प्रदत्त अधिकारों के प्रति जागरूक रहने और उनके संरक्षण का संकल्प लिया गया।इस अवसर पर अंबेडकर जयंती समिति के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी, आदिवासी उत्सव समिति के पदाधिकारी तथा बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम के माध्यम से सामाजिक एकता, समरसता और बाबा साहब के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का संदेश दिया गया।

Post a Comment

और नया पुराने