Top News

पहलवानो ने दंगल में दिखाये दावपेंचमहिला कुश्ती रही आकर्षण का केन्द्र..


पहलवानो ने दंगल में दिखाये दावपेंच

महिला कुश्ती रही आकर्षण का केन्द्र.
महिला कुश्ती ने जीता दिल , बटोरी तालिया
पुरुषों का परम्परागत खेल कुश्ती , गांव की बेटियों का आकर्षण बनता जा रहा है । अखाड़ो के बीच ये बेटियां कुश्ती के दावपेंच दिखाकर हजारो लोगो का दिल जीत रही है 
दो वर्ष की लंबी प्रतीक्षा के बाद परासिया विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत दरबई में बड़गा के महापर्व पर प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष विशाल कुश्ती ( दंगल ) का आयोजन किया गया। जिसमे स्थानीय पहलवानो के अलावा अन्य जिलों से आये पहलवानों ने कुश्ती के दावपेंच का प्रदर्शन कर दर्शकों का मनोरंजन किया । अखाड़े में लड़को के बीच लड़कियों की कुश्ती आकर्षण का केंद्र रही । हजारो दर्शकों ने, तालियों की गड़गड़ाहट से महिला पहलवानों का उत्साहवर्धन किया। इस मौके पर विधायक सोहनलाल बाल्मीक , जनपद उपाध्यक्ष जमील खान एवं जिला पंचायत सदस्य अरुण यदुवंशी ने पहलवानो का हौसला बढ़ाते हुए , विजयी पहलवानो को पुरुस्कृत किया । दंगल की महिला कुश्ती शलोनी डेहरिया ओर शालिनी डेहरिया के बीच हुई , भारी कशमकश के बाद शलोनी ने यह कुश्ती अपने नाम किया । पुरुष पहलवानो में संजीव पहलवान विजय हुए , जिन्हें प्रथम पुरस्कार , सील्ड सहित प्रोत्साहन राशि से पुरुस्कृत किया , वही दुर्गेश यादव एवं ब्रज यादव के बीच द्वतीय मुकाबला बराबरी पर छूटा । आयोजित दंगल को सफल बनाने में सरपंच संतलाल कहार उपसरपंच उर्मिला बेलवंशी एवं पंचगण सहित ग्रामीणों का सहयोग रहा । स्कूल और पंचायत भवन की छतों में सेकड़ो ग्रामीणो ने कुश्ती का आनंद उठाया , जो जोखिम भरा था । जिसमे बच्चे भी शामिल थे । लेकिन पुलिसकर्मी मूक दर्शक बनकर दंगल का आनंद उठाते रहे.

Post a Comment

और नया पुराने