Top News

एक आपराधिक प्रकरण में 10 हजार रूपये के पुरस्कार की उद्घोषणा


पुलिस अधीक्षक श्री विवेक अग्रवाल ने बताया कि जिले के थाना देहात में दर्ज अपराध क्रमांक-455/22 में धारा 457, 392, 34 ता.हि.में फरार अज्ञात आरोपीगणों की तलाश, गिरफ्तारी व पतासाजी में जनसहयोग की अपेक्षा है। पुलिस अधीक्षक ने प्रकरण की गंभीरता देखते हुये फरार आरोपीगणों की तलाश, पतासाजी या गिरफ्तारी में सहायक होने या जानकारी देने वाले को 10 हजार रूपये का पुरस्कार देने की उद्घोषणा की है। इस संबंध में पुलिस कंट्रोल रूम के दूरभाष क्रमांक 07162-244888 अथवा थाना देहात के दूरभाष क्रमांक-07162-220299 पर सूचना दी जा सकती है।

Post a Comment

और नया पुराने