एक ग्राम पंचायत सचिव निलंबित
*छिंदवाड़ा।* मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत हरेन्द्र नारायण द्वारा प्रथम दृष्टया दोषी पाये जाने पर जिले की जनपद पंचायत अमरवाड़ा की ग्राम पंचायत छुआदेही के सचिव सरनसिंग परतेती को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। निलंबन अवधि में सचिव श्री परतेती का मुख्यालय जनपद पंचायत अमरवाड़ा कार्यालय रहेगा और उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता रहेगी। यह कार्यवाही मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत अमरवाड़ा द्वारा प्रस्तुत प्रतिवेदन के आधार पर की गई हैं जिसमें उल्लेख किया गया है कि ग्राम पंचायत सचिव श्री परतेती द्वारा लक्ष्य के अनुसार समयावधि में आयुष्मान कार्ड नहीं बनाये गये हैं और इस संबंध में जारी कारण बताओ सूचना पत्र का जबाव नहीं दिया गया है। सचिव श्री परतेती 26 से 29 अक्टूबर तक पंचायत मुख्यालय पर उपस्थित नहीं रहे हैं और इस अवधि में उन्होंने कोई कार्य नहीं किया हैं तथा मनरेगा, आवास योजना आदि में भी उनका कार्य संतोषजनक नहीं है।
Tags
अमरवाड़ा
