Top News

नशामुक्ति अभियान के अंतर्गत दिलाई गई नशा मुक्ति की शपथछिन्दवाड़ा/ 02 दिसंबर 2022/ नशा मुक्ति

नशामुक्ति अभियान के अंतर्गत दिलाई गई नशा मुक्ति की शपथ

छिन्दवाड़ा/ 02 दिसंबर 2022/ नशा मुक्ति अभियान के अंतर्गत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नोनिया करबल छिंदवाड़ा में गत दिवस विश्व एड्स दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम चलाया गया जिसमें एच.आई.वी. व एड्स के साथ ही नशामुक्ति अभियान के अंतर्गत नशा मुक्ति की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम में बीएसडब्ल्यू व एमएसडब्ल्यू के विद्यार्थियों, नवांकुर संस्था, बहुउद्देशीय शैक्षणिक विकास समिति के प्रतिनिधि, प्रस्फुटन समिति, विद्यालय के प्राचार्य श्री एम.आर.गावंडे, शिक्षकगण व स्टाफ ने सामूहिक रूप से नशामुक्ति की शपथ ली। इस अवसर पर म.प्र.जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक  श्री पवन सहगल, ब्लॉक समन्वयक श्री अखिलेश जैन, परामर्शदाता श्री विनोद तिवारी, सुश्री लता नागले, श्री आशीष साहू, सुश्री तृप्ति ठाकुर, श्री जय प्रकाश सूर्यवंशी आदि उपस्थित थे।

Post a Comment

और नया पुराने