अमरवाड़ा नगर के शासकीय स्नातक महाविद्यालय जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष प्रदीप साहू पप्पू को मनोनीत किया गया है प्राप्त जानकारी के अनुसार शासन के निर्देशानुसार अमरवाड़ा के शासकीय स्नातक महाविद्यालय में जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष पद के लिए पूर्व ब्लॉक संयोजक अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद एवं जिला सह संयोजक प्रदीप पप्पू साहू को बनाया गया है उनकी इस नियुक्ति पर उनके इष्ट मित्रों शुभचिंतकों ने बधाई दी है साथ ही उन्होंने अपने वरिष्ठ पदाधिकारियों का आभार माना प्रदीप साहू ने महाविद्यालय पहुंचकर कार्यभार ग्रहण किया इस मौके पर शासकीय स्नातक महाविद्यालय द्वारा स्वागत किया गया इस अवसर पर प्रदीप पप्पू साहू ने कहा कि मेरी पहली प्राथमिकता महाविद्यालय के सभी छात्र छात्राओं का सहयोग करना है उन्हें किसी प्रकार की कोई परेशानी ना आए साथ ही महाविद्यालय में जल्द ही एमएससी और एमकॉम की संकाय शुरू कराना मेरी प्रमुख प्राथमिकता है इस अवसर पर वरिष्ठ समाजसेवी बालकृष्ण साहू दिलीप नेमा भुवन मालवीय पप्पू विश्वकर्मा चंचलेश साहू प्राचार्य डॉ शिवचरण मेश्राम प्रोफेसर डॉ आर एन झारिया,, सहित संस्था के सभी स्टाफ मौजूद रहा
जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष प्रदीप पप्पू साहू ने किया पदभार ग्रहण
chif editor MANESH SAHU 9407073701
0


एक टिप्पणी भेजें