मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार श्रीमती रीता के पति श्री अखिलेश डेहरिया कृषि का कार्य करते हुए परिवार का भरण-पोषण करते हैं । श्रीमती रीता का पहला प्रसव नॉर्मल हुआ था तथा गर्भधारण होने पर डॉक्टर के द्वारा जांच के दौरान जटिलता की स्थिति के कारण दूसरा प्रसव हेतु ऑपरेशन की सलाह दी गई थी, जिससे उनकी चिंता बढ़ गई। तत्पश्चात उन्हें आयुष्मान भारत निरामयम योजना के माध्यम से ऑपरेशन होने की जानकारी ग्राम की आशा कार्यकर्ता से प्राप्त हुई तथा उन्होंने आयुष्मान कार्ड के द्वारा इस योजना का लाभ प्राप्त किया । श्रीमती रीता का जिला चिकित्सालय छिंदवाड़ा में डॉक्टर अर्चना कोरी स्त्री रोग विशेषज्ञ एवं डॉक्टर सोनाली एनेस्थेसिया विशेषज्ञ द्वारा 6 जनवरी 2023 को नि:शुल्क सिजेरियन ऑपरेशन किया गया। इसके उपरांत श्रीमती रीता ने स्वस्थ्य बच्चे को जन्म दिया । श्रीमती रीता डेहरिया को आयुष्मान भारत निरामयम योजना द्वारा नि:शुल्क जांच, दवाइयां, भोजन, परिवहन सुविधा एवं उपचार मिलने पर उसके परिवार ने शासन के प्रति आभार व्यक्त किया है और कहा कि यह योजना लोगों के लिए वरदान है ।

0 टिप्पणियाँ