यूटीएमटी सोसायटी के तत्वावधान में आयोजित हुआ महिला सम्मान कार्यक्रम का आयोजन



छिंदवाड़ा:- अंडर द मैंगो ट्री सोसायटी जुन्नारदेव के मधुमक्खी पालन एवं प्रशिक्षण सह  विकास  केंद्र  में आयोजित किया गया  महिला सम्मान कार्यक्रम का आयोजन इस कार्यक्रम में महिला के सशक्तिकरण एवं आजीविका संवर्धन हेतु महिलाओं को किया गया प्रोत्साहित!
  संस्था  के  द्वारा महिलाओ  को  सशक्त  और  आत्मनिर्भर  बनाने  हेतु  मधुमक्खी पालन कराया  जा  रहा है,  जिससे  बहुत  ही  कम  लागत और  कम  मेहनत  से  अपनी  आजीविका  को  अर्जित कर  रही  है!
महिला सम्मान कार्यक्रम में  25 ग्राम के  लगभग 100  मधुमक्खी पालक  महिलाओं  ने  भाग लिया एवं अपने जीवन के अनुभवों को साझा किया! इस कार्यक्रम में अतिथि के रूप मे मधुमक्खि पालक  के  साथ  साथ  अपने  गाँव  में  सम्मानित  पद  पर  कार्यरत  है  जिसमे ग्राम पंचायत खैरमण्डल के सरपंच श्रीमती ममता परतेती, जनपद सदस्य श्रीमती कपूरी लोबो  हैं!

 महिलाओं के उत्साहवर्धन हेतु विभिन्न प्रतियोगी गतिविधियों का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य रुप  म्यूजिक चेयर, जलेबी दौड़, गीत गायन, व रंगोली प्प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमे  सभी  प्रतिभागियों  ने  उत्साहपूर्वक  भाग  लिया!

गांव से आई महिलाओं के गोंडी  नृत्य की भी प्रस्तुति प्रस्तुत की गई साथ ही बेटी बचाओ एवं बेटी पढ़ाओ के ऊपर नाटक का भी मंचन किया गया!
प्रतियोगी गतिविधियों  की  प्रस्तुति प्रस्तुत करने वाले सभी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया  गया, साथ  ही  मधुमक्खी  पालन  कार्यक्रम  में  उत्कृष्ट और सक्रिय  भूमिका  निभा  रही  महिलाओं  को  भी  पुरस्कार  वितरित  कर  सम्मानित  किया  गया!

 इस महिला सम्मान कार्यक्रम का आयोजन संस्था प्रमुख (एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर)  सूजना कृष्णमूर्ति के निर्देशन एवं प्रोग्राम लीडर धारा पटेल के  मार्गदर्शन में किया गया हैं! 

कार्यक्रम  का  क्रियान्वयन  ओमप्रकाश पाठे, रेशमलाल डहेरिया, संजू यदुवंशी, महेश यदुवंशी करण राज भोपा, इतमन जी, संतलाल जी,  हरीसिंग जी सभी ग्राम स्तर के मास्टर ट्रेनर एवं तकनीकी  सहयोगियों के माध्यम से किया जा रहा है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ