महिला सशक्तिकरण दिवस के उपलक्ष्य में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरी विश्वविद्यालय के विश्वदर्शन भवन में ''खुशहाल महिला - खुशहाल परिवार '' विषयक महिला संगोष्ठी का कार्यक्रम आयोजित किया गया।जिसमें महिलाओं की भूमिका श्रेष्ठ परिवार से श्रेष्ठ समाज की स्थापना कैसे हो पर संगोष्ठी आयोजित किए गए
कुमारी आरुषि मांहोरे द्वारा आए हुए अतिथियों का स्वागत नृत्य द्वारा अभिनंदन किया गया
इसी क्रम में महिला सशक्तिकरण दिवस के उपलक्ष में राजयोगिनी ब्रम्हाकुमारी गणेशी बहन द्वारा खुशहाल महिला खुशहाल परिवार विषयक अपने उद्बोधन में कहा कि महिला स्वयं अपनी रचनात्मकता सृजनात्मकता प्रेम वात्सल्य से भावनाओं के बंधन से परिवार को एक सूत्र में बांध सकती है उसके लिए आध्यात्मिक जीवन शैली द्वारा जीवन को खुशनुमा बनाया जा सकता है घर में कितनी भी परेशानी हो महिला अपनी एक मुस्कुराहट से घर के तनावपूर्ण माहौल को खुशनुमा बना सकती है इसके लिए भगवान परमपिता परमात्मा शिव ने माताओं बहनों के ऊपर रखा है इसलिए परमात्मा शिव निराकार अभी वर्तमान समय में ब्रम्हाकुमारी बहनों के माध्यम से पुनः सतयुग की स्थापना हेतु दिव्य कर्तव्य करा रहे हैं
इस कार्यक्रम की अध्यक्षता अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश कुमुदिनी पटेल द्वारा महिलाओं को सशक्त एवं बहुमुखी बनने के लिए गंभीरता एवं दूरदर्शिता एवं सजगता द्वारा निर्णय शक्ति का उपयोग करने के लिए आव्हान किया गया।
इसी क्रम में जिला स्वास्थ्य चिकित्सा अधिकारी कंचन दुबे ने अपने उद्बोधन में महिला सशक्तिकरण के लिए महिलाओं की त्याग एवं सहनशीलता समाज के लिए दर्पण बताया
इस दौरान
नीतू साहू नगर अध्यक्ष साहू समाज, रश्मि साहू जिलाध्यक्ष साहू समाज, शालिनी साहू ज्वेलर्स, सीमा साहू, उमा साहू , मातृशक्ति,धरम टेकरी पुलिस चौकी प्रभारी टीआई मैडम भी अपनी उपस्थिति देकर विचार व्यक्त किए
अंत में सभी आगंतुकों को ब्रह्मा भोजन स्वीकार कराया गया



