14 अप्रैल भीम जयंती उत्सव में सम्मिलित होने की अपील

13 अप्रैल की शाम प्रसिद्ध गायक गुलाबराजा द्वारा भीम कव्वाली  का शानदार प्रोग्राम

छिंदवाड़ा :
 डॉ. बाबासाहब अम्बेडकर द्वारा स्थापित भारतीय बौद्ध महासभा द्वारा प्रति वर्षानुसार इस वर्ष भी डॉ.अम्बेडकर तिराहा पर सभी भारतीयों,बहुजनों को स्वाभिमान से जीने का हक दिलाने वाले विश्व भूषण भारत रत्न प.पु.डॉ.बाबासाहब भीमराव आंबेडकर की जयंती भव्यता के साथ मनाई जा रही है। पूर्व संध्या पर  बाबासाहब के जन्मदिन की खुशी में केक काटा जायेगा,सुप्रसिद्ध गायक गुलाबराजा व उनकी पार्टी द्वारा बुद्ध भीम गीतों की शानदार प्रस्तुति दी जायेगी। 14 अप्रैल को सुबह 10 बजे नगर के विभिन्न क्षेत्रों से भ्रमण करते हुए विशाल भीम रैलियां डॉ.बाबासाहब अम्बेडकर की प्रतिमा स्थल पर एकत्रित होगी जहा प्रमुख अतिथि जिला कलेक्टर महोदया शीतला पटले ,पुलिस अधीक्षक महोदय विनायक वर्मा  , एस. डी. एम. अतुल सिंह ,नगर निगम कमिश्नर राहुल सिंह ,मेडिकल कॉलेज डीन गिरीश रामटेके जिला खनिज अधिकारी स्नेहलता ठवरे , सहायक आयुक्त सत्येंद्र मरकाम ,प्रसिद्ध साहित्यकार एस आर शेंडे,अखिल भारतीय ओबीसी महासभा राष्ट्रीय सचिव देवेंद्र वर्मा ,जयभीम सामाजिक संघटन अध्यक्ष शिवम पहाड़े प्रो. नीलिमा बागड़े, पार्षद जगदीश गोदरे की प्रमुख उपस्थिति में स्थानीय डॉ अम्बेडकर तिराहे पर सर्वप्रथम पंचशील ध्वजारोहण बाबासाहब की प्रतिमा पर पुष्प माल्यार्पण किया जायेगा,भीम सैनिकों द्वारा जयभीम सलामी दी जायेगी, सामुहिक बुध्द वंदना होगी। तत्पश्चात बौद्ध उपासक उपसिकाओं,भीम सैनिकों, अम्बेडकरी व धम्म आंदोलन से जुडे महानुभाओं की उपस्थिति में गणमान्य अतिथियों द्वारा डॉ.बाबासाहब अम्बेडकर द्वारा देश ,समाज व सभी वर्गों के हित में किये गए अनमोल कार्यों,योगदान पर उदबोधन होगा।
     इस गरिमामय भीम जयंती समारोह में उपस्थिति हेतु भारतीय बौद्ध महासभा (दक्षिण ) प्रदेश सचिव रमेश लोखंडे, प्रदेश सचिव पर्यटन  राजेश पाटिल ,जिलाध्यक्ष नरेंद्र पाटिल,उपाध्यक्ष राजेश सांगोड़े,त्रिरत्न जनकल्याण समिति संरक्षक मनोहर नारनवरे, एस आर बेले ,अध्यक्ष भीमराव सोमकुंवर ,कोषाध्यक्ष सुभाष गजभिए ,शीलवन्त बंसोड़, अविनाश पंचभाई,लेखराम पगारे, पांडुरंग बंसोड़, हंसराज भूतांगे डॉ श्यामकुवर सुजाता महिला संघ से सुजाता महिला संघ अध्यक्ष चंद्रकला बेले ,लीला नारनवरे,ममता सहारे ,वंदना सोमकुंवर ,सुनीता निकोसे,गोलाइत मैडम ,सीता सोमकुंवर,ममता श्यामकुवर  पदाधिकारियों सहित सभी उपासक उपासिका एवं भीमसैनिको द्वारा भारी संख्या में उपस्थित होने की अपील की है।
------------------------------------
निवेदक,
रमेश लोखंडे,
प्रदेश सचिव( दक्षिण )
मोबाइल- 8305606578

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ