कलेक्टर श्रीमती पटले ने अभिभावकों में जागरूकता के लिये प्रचार रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना


स्कूल चलें हम अभियान और समग्र शिक्षा अभियान के अंतर्गत जिले में 6 से 14 वर्ष तक के बच्चों का प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालय में निःशुल्क प्रवेशोत्सव एक अप्रैल से प्रारंभ है । कलेक्टर श्रीमती शीतला पटले ने इस संबंध में प्रचार-प्रसार और अभिभावकों में जागरूकता के लिये आज कलेक्ट्रेट प्रांगण से प्रचार रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया ।  इस अवसर पर एसडीएम श्री अतुल सिंह, जिला शिक्षा अधिकारी श्री जी.एस.बघेल, जिला परियोजना समन्वयक जिला शिक्षा केन्द्र श्री जे.के.इरपाचे, एपीसी श्री एम.पी.चौरिया, जनपद पंचायत सदस्य श्री अश्विनी रघुवंशी, श्रीमती साक्षी गोलू चौधरी, श्रीमती सरोज चौहान उसरेठे, श्री घनानंद चौरे, श्री द्वारका रघुवंशी व अन्य जनपद पंचायत सदस्य, बीआरसी श्री अशरफ़ अली, बीएसी सर्वश्री गजेंद्र ठाकुर, अमित वर्मा, बी.डी.घटकरे, पूजा श्रीवास्तव और सभी जन शिक्षक उपस्थित थे ।
जिला शिक्षा अधिकारी श्री बघेल ने बताया कि इस शैक्षणिक सत्र में अधिक से अधिक बच्चे सरकारी स्कूल में प्रवेश लें, इस मुहिम को लेकर जनपद पंचायत छिंदवाड़ा की स्थाई शिक्षा समिति और शिक्षा विभाग के द्वारा नवाचार करते हुए शिक्षा रथ का भ्रमण जिले के सभी जन शिक्षा केंद्रों में करवाया जायेगा। इस प्रचार रथ के साथ सभी सदस्य उपस्थित रहकर ग्रामीण जनों से विनम्र अनुरोध करेंगे कि सभी सुविधाओं से युक्त शासकीय शालाओं में अपने बच्चों का प्रवेश कराकर इस अभियान को सफल बनायें। उल्लेखनीय है कि शासकीय शालाओं में नि:शुल्क गणवेश, पाठ्य पुस्तक, सायकल, भोजन आदि की सुविधा उपलब्ध रहती है। साथ ही विभिन्न प्रकार की स्कॉलरशिप परीक्षायें जैसे नेशनल मेरिट कम मींस एग्जाम, एन.टी.एस.ई.एग्जाम और ओलंपियाड एक्जाम भी करवाये जाते हैं जिससे बच्चों में बहुमुखी प्रतिभा का विकास हो और शासकीय संस्थाओं में सुसज्जित कंप्यूटर लैब, स्मार्ट क्लास आदि के माध्यम से भी पढ़ाई कराई जा रही है तथा सभी प्राथमिक शाला के शिक्षकों को टेबलेट प्रदाय कर अपडेट किया गया है जिससे वह बच्चों को बेहतर शिक्षा प्रदान कर सकें।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ