अनुसूचित जनजाति और अनुसूचित जाति के युवाओं को निःशुल्क पुलिस व फौज में भर्ती के लिये खेल परिसर तामिया में 15 मई से 15 जून तक प्रशिक्षण का आयोजन

जिले के पात्र युवाओं को 13 मई को खेल परिसर तामिया में उपस्थिति की सलाह

कलेक्टर श्रीमती शीतला पटले और पुलिस अधीक्षक श्री विनायक वर्मा के मार्गदर्शन में जिले के अनुसूचित जनजाति और अनुसूचित जाति के युवाओं को पुलिस व फौज में भर्ती के लिये आगामी 15 मई से 15 जून 2023 तक खेल परिसर तामिया में निःशुल्क प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया है । पुलिस एवं फौज में अपना कैरियर बनाने व प्रशिक्षण के इच्छुक उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि आवश्यक मूल दस्तावेज के साथ आगामी 13 मई 2023 को प्रातः 11 बजे खेल परिसर तामिया में प्रशिक्षण प्रभारी/विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी को अपनी उपस्थिति दें ।
जनजातीय कार्य विभाग के सहायक आयुक्त श्री सत्येन्द्र सिंह मरकाम ने बताया कि आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग म.प्र. के निर्देशानुसार केवल पुरुष वर्ग के उम्मीदवारों को खेल परिसर तामिया में पुलिस एवं फौज में भर्ती के लिये प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया है । यह प्रशिक्षण कार्यक्रम पूर्णतः निःशुल्क रहेगा । इस प्रशिक्षण में जिले के 26 युवाओं को चिन्हित कर एक माह तक आवासीय प्रशिक्षण दिया जायेगा । उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण के इच्छुक अनुसूचित जनजाति के म.प्र.के मूल निवासी पुरूष उम्मीदवारों की आयु 18 से 28 वर्ष के बीच होना चाहिये । उनकी शैक्षणिक न्यूनतम योग्यता 10वीं उत्तीर्ण होना चाहिये । आवेदक की ऊंचाई 160 से.मी.और बिना फुलाये सीना 76 से.मी.व फुलाने पर सीना 81 से.मी.होना चाहिये । आवेदक किसी प्रकार की शारीरिक विकृति से ग्रसित नहीं होना चाहिये । इसी प्रकार प्रशिक्षण के इच्छुक अनुसूचित जाति के म.प्र.के मूल निवासी पुरूष उम्मीदवारों की आयु 18 से 28 वर्ष के बीच होना चाहिये । उनकी शैक्षणिक न्यूनतम योग्यता 10वीं उत्तीर्ण होना चाहिये । आवेदक की ऊंचाई 168 से.मी.और बिना फुलाये सीना 81 से.मी.व फुलाने पर सीना 86 से.मी.होना चाहिये । आवेदक किसी प्रकार की शारीरिक विकृति से ग्रसित नहीं होना चाहिये ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ