ईको पर्यटन ग्राम देवगढ़ में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर ग्रामीणों ने किया योग


सतपुडा़ की सुरम्य वादियों में भारत सरकार के आयुष मंत्रालय द्वारा प्रायोजित योगाभ्यास को बढ़ावा देने के लिए जिले के मोहखेड़ विकासखंड के ईको पर्यटन ग्राम देवगढ़ में 9वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर "वसुधैव कुटुम्बकम के लिए योग" की थीम पर हर घर-आँगन तक योग का संदेश पहुँचाने के लिए योग एवं ध्यान का कार्यक्रम आकाशवाणी भोपाल से प्रसारित समय-सारणी के अनुसार योग की विभिन्न विधाओं आसन एवं प्राणायाम संपन्न कराया गया। हार्टफुलनेस संस्थान से तारा बहन जी के द्वारा ध्यान की थ्री-स्टेज प्रक्रिया को बताते हुए इसके लाभ बतलाए गये।
सीएमसीएलडीपी मेंटर श्री कैलाश सोनेवार ने इस अवसर पर बताया कि योग एवं ध्यान के लिए एक माह से निरंतर अभ्यास खंड के ग्रामों में जन अभियान परिषद द्वारा हार्टफुलनेस संस्थान के सहयोग से कराया गया जिससे ग्रामीण परिवेश में इसका व्यापक प्रसार बढ़ा। योग कार्यशाला में सरपंच श्री बलदेव धुर्वे, पटवारी श्री देवेश चौरे, वनपाल सुश्री सविता भलावी, आयुष विभाग के डॉ.दुर्गेश उइके, डॉ.नीतू चौधरी, डॉ.कनिका खरपुसे, शिक्षक श्री बीआर बन्नाईत, योग प्रशिक्षक श्री प्रेमचन्द सोनमेहर, श्री अनिल सोनी, जन अभियान परिषद की नवांकुर संस्था-प्रभात युवा विकास मंडल से श्री सौरभ कुमार, श्री विष्णु शेरके, ग्राम के माधव साहू, दिनेश ध्रुर्वे एवं स्कूली छात्र-छात्राएँ सम्मिलित हुए।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ