रसायन शास्त्र विभाग में विदाई समारोह सम्पन्न


शासकीय स्वशासी स्नातकोत्तर महाविद्यालय छिन्दवाड़ा के रसायनशास्त्र विभाग में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ.पी.आर.चंदेलकर के मुख्य आतिथ्य में आज महाविद्यालय में एम. एस.सी.फाइनल रसायनशास्त्र के विद्यार्थियों का विदाई समारोह संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम का आयोजन एम.एस.सी. प्रीवियस के विद्यार्थियों द्वारा किया गया जिसमें एम.एस.सी.फाइनल के विद्यार्थियों को विदाई दी गई ।
महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ.चंदेलकर ने कार्यक्रम में विद्यार्थियों को संबोधित करते हुये उन्हें सतत ज्ञान अर्जन के लिये प्रेरित किया । कार्यक्रम में रसायनशास्त्र विभाग की विभागाध्यक्ष व  प्राध्यापक प्रो.साधना जैन, प्राध्यापकगण डॉ.अरुणा परतेती, डॉ.सुनीता दयाल, डॉ.अर्चना चतुर्वेदी, डॉ.एस.लाल, डॉ.प्रीति देशमुख, प्रो.शैली विश्वकर्मा व डॉ.कविता जैन, प्रयोगशाला कर्मचारी डॉ.कुलदीप मालवीय, श्री मदन साहू आदि उपस्थित थे 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ