एमएलबी स्कूल छिंदवाड़ा में स्वीप प्लान व निर्वाचक नामावली का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण संबंधी बैठक संपन्न


निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी और एसडीएम छिंदवाड़ा श्री सुधीर कुमार जैन की अध्यक्षता में आज शासकीय महारानी लक्ष्मी बाई कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय छिंदवाड़ा में स्वीप प्लान व निर्वाचक नामावली का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण संबंधी बैठक संपन्न हुई। बैठक में बीएजी ग्रुप के गठन, उनके दायित्व, स्वीप गतिविधियों का संचालन, निर्वाचक नामावली का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम आदि पर नेशनल लेवल मास्टर ट्रेनर प्रो.डॉ.पी.एन.सनेसर द्वारा विस्तार से प्रशिक्षण दिया गया ।  
निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी और एसडीएम छिंदवाड़ा श्री जैन ने मतदान प्रतिशत बढ़ाने, निर्वाचक नामावली को शुद्ध करने और पात्र मतदाताओं के नाम जोड़ने पर जोर दिया । बैठक में विधानसभा स्वीप नोडल अधिकारी एवं बीआरसी श्री अशरफ अली, निर्वाचन शाखा के श्री पुरुषोत्तम शेंडे, प्राचार्य श्री भारत सोनी, विधानसभा छिंदवाड़ा की सभी आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, ग्राम पंचायत सचिव, नगरपालिक निगम के वार्ड मोहर्रिर, कैंपस एंबेसेडर, ई.एल.सी. क्लब, शाला के संस्था प्रमुख, जन शिक्षक आदि उपस्थित थे।  

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ