उप संचालक कृषि श्री सिंह और एसडीएम अमरवाडा श्री धुर्वे ने किया अमरवाडा के मार्कफ़ेड गोदाम का आकस्मिक निरीक्षण


नवागत कलेक्टर श्री मनोज पुष्प द्वारा दिये गये निर्देशों के परिपालन में उप संचालक कृषि श्री जितेन्द्र कुमार सिंह और एसडीएम अमरवाडा श्री हेमकरण धुर्वे द्वारा आज अपनी टीम के साथ अमरवाडा के मार्कफ़ेड गोदाम (उर्वरक वितरण केंद्र) का आकस्मिक निरीक्षण किया तथा किसानों से चर्चा कर उन्हें आवश्यक सलाह दी । उन्होंने किसानों की मक्का फसल का भी निरीक्षण किया।
उप संचालक कृषि श्री सिंह ने बताया कि इस वर्ष ज़िले में मक्का फसल लगभग 3.60 लाख हेक्टर में लगाई गई है जिसमें से दो तिहाई क्षेत्र लगभग दो लाख हेक्टर में रेज़्डबेड (मेड़ नाली पद्धति) पर मक्का की बुबाई की गई है जिससे फसल की स्थिति अच्छी है। निरीक्षण के दौरान सहायक संचालक कृषि श्री धीरज ठाकुर, एसडीओ कृषि श्री सचिन जैन, वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी सुश्री अनीता डेहरिया और किसान उपस्थित थे। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ