Top News

नैशनल न्यूज़ चैनल ने आरोग्य के संचालक दीपक खंडेलवाल को किया सम्मानित

नैशनल न्यूज़ चैनल ने आरोग्य के संचालक दीपक खंडेलवाल को किया सम्मानित
हृदय दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया था कार्यक्रम
नैशनल न्यूज़ चैनल ने आरोग्य के संचालक दीपक खंडेलवाल को किया सम्मानित
छिंदवाड़ा 
चिकित्सा के क्षेत्र में जिले में उल्लेखनीय सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए शहर के आरोग्य मल्टी स्पिेशिलिटी हास्पिटल को गत दिवस एक इलेक्ट्रॉनिक न्यूज़ चैनल के कार्यक्रम में हृदय रोग से संबधी उपचार और मल्टीस्पेशलिटी सुविधा प्रदान करने  सम्मानित किया। उन्हें चिकित्सा सेवा के क्षेत्र में छिंदवाड़ा शहर और जिले में उत्कृष्ट स्वास्थ्य सेवाओं केा उपलब्ध कराने के लिए gems of chhindwra  सम्मान दिया गया। एक निजी होटल में आयोजित गरिमामय समारोह में आरोग्य मल्टी specilaity hospital के संचालक दीपक खंडेलवाल और हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ प्रियदर्शन आर हांडे को  सम्मानित किया। परासिया रोड स्थित आरोग्य मल्टीस्पेशिलिटी हास्पिटल ने पांच वर्षों में ही जिले में चिकित्सा सेवा के क्षेत्र में क्रांतिकारी बदलाव लाया है। गंभीर बीमारियों से पीडि़त मरीजों के जटिल आपरेशन छिंदवाड़ा में ही सफलता पूर्वक  आरोग्य ने किए हैं जिसके लिए महानगरों तक दौड़ लगानी पड़ती थी। बीमारियों को डायग्नोज करने वाली विभिन्न जांचें भी अब छिंदवाड़ा में इस संस्थान ने उपलब्ध कराई है। इससे आर्थिक रूप से मरीजों को राहत मिल रही है। छिदंवाड़ा सहित सिवनी, बालाघाट, बैतूल  एवं अन्य प्रदेश के मरीज अब छिंदवाड़ा के आरोग्य में इलाज कराने पहुंच रहे हैं।

Post a Comment

और नया पुराने