विधानसभा छिंदवाड़ा में मतदाता जागरूकता अभियान के अंतर्गत उभयलिंगी मतदाताओं को दिलाई गई शत-प्रतिशत मतदान करने की शपथ

chif editor MANESH SAHU 9407073701
By -
0
विधानसभा छिंदवाड़ा में मतदाता जागरूकता अभियान के अंतर्गत उभयलिंगी मतदाताओं को दिलाई गई शत-प्रतिशत मतदान करने की शपथ
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी छिंदवाड़ा श्री मनोज पुष्प और मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत एवं स्वीप नोडल अधिकारी श्री पार्थ जैसवाल द्वारा दिये गये निर्देशों के परिपालन में संयुक्त कलेक्टर एवं प्रभारी उप संचालक सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग श्री सिध्दार्थ पटेल के मार्गदर्शन में शासकीय कलापथक दल द्वारा मतदाता जागरूकता अभियान के अंतर्गत आज जिले के विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र 126-छिंदवाड़ा के नगरपालिक निगम छिंदवाड़ा के मोहन नगर स्थित षष्ठी माता मंदिर केंपस में उभयलिंगी मतदाताओं को मतदान की शपथ दिलाई गई और शत-प्रतिशत मतदान करने के लिये प्रेरित किया गया।
शासकीय कला पथक दल के प्रमुख कलाकार श्री नरेन्द्र पाल ने बताया कि उभयलिंगी आईकॉन रानू जी के मार्गदर्शन में संपन्न शपथ कार्यक्रम के बाद रानू जी ने बताया कि उन्होंने संपूर्ण जिले के उभयलिंगी व्यक्तियों को विधानसभा निर्वाचन 2023 में शत-प्रतिशत मतदान कर छिंदवाड़ा जिले को मतदान प्रतिशत में प्रथम स्थान दिलाने का पूर्ण प्रयास करने की जिम्मेदारी ली है । इस अवसर पर उभयलिंगी मतदाता, जिला दिव्यांग पुनर्वास केन्द्र के प्रशासनिक अधिकारी श्री पंचलाल चंद्रवंशी व अन्य कर्मचारी और  कलाकार उपस्थित थे ।  

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
3/related/default