जुन्नारदेव ---- वर्तमान में चार दिन नवरात्र के अवसर पर नगर में चारों ओर माता की भक्ति की धूम मची हुई है हर भक्त माता की भक्ति में ली है इसी कड़ी में नगर की सनातनी हिन्दू उत्सव समिति वार्ड नं 5 ने दुर्गा उत्सव के दौरान वार्ड की महिलाओं द्वारा घरों से थाली सजा कर लाई गई एवं वार्ड नं 5 की छोटी - छोटी कन्याएं माता के नौ रूप धारण कर आई और सभी को आशीर्वाद दिया। माता दुर्गा बनी प्रियंका शर्मा, नित्या सोनी शैलपुत्री, दूर्वा सोनी ब्रह्मचारिणी, पावनी पंड्या लक्ष्मी जी, अमायरा दरयापुरकर चंद्रघंटा, सोनी सेठ कुष्मांडा, गुल्ली सेठ स्कंदमाता, परी शर्मा कात्यायनी, ईशु सदापुरे कालरात्रि, महागौरी बनी दृशिता जमधारिया, प्रायुषी बड़ोनिया , ओसी आदि माता के रूप में दर्शन दी सभी माता के नौ रूपों का दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

