पेट्रोल- डीजल संबंधी अफवाहों को लेकर कलेक्टर श्री पुष्प ने ली बैठकजिले में पेट्रोल-डीजल की है पर्याप्त उपलब्धता, नागरिकों

पेट्रोल- डीजल संबंधी अफवाहों को लेकर कलेक्टर श्री पुष्प ने ली बैठक
जिले में पेट्रोल-डीजल की है पर्याप्त उपलब्धता, नागरिकों
पेट्रोल- डीजल संबंधी अफवाहों को लेकर कलेक्टर श्री पुष्प ने ली बैठक जिले में पेट्रोल-डीजल की है पर्याप्त उपलब्धता, नागरिकों
से पैनिक ना करने की अपील- कलेक्टर श्री पुष्प
लोकहित के कार्य में अवरोध करने वाले के विरुद्ध की जायेगी सख्त कार्यवाही– कलेक्टर श्री पुष्प
बैठक में ऑयल कंपनी के डीलर्स ने ईंधन की आपूर्ति सुचारू रखने पर जताई सहमति
छिंदवाड़ा/कलेक्टर श्री मनोज पुष्प द्वारा पुलिस अधीक्षक श्री विनायक वर्मा की उपस्थिति में आज ड्राइवरों की हड़ताल से निर्मित परिस्थितियों और डीजल पेट्रोल के संबंध में अफवाहों के निराकरण के लिये जिला प्रशासन, पुलिस, यातायात, आपूर्ति विभाग, परिवहन विभाग और ऑयल कंपनी के डीलर्स के साथ कलेक्टर कार्यालय में बैठक ली गई। उन्होंने जिले के सभी नागरिकों से अपील करते हुए कहा है कि जिले में डीजल पेट्रोल की पर्याप्त उपलब्धता है, ईंधन सप्लाई चेन को मेंटेन कर लिया गया है। किसी भी तरह की अफवाहों में न आएं और पैनिक ना करें। अव्यवस्था उत्पन्न करने वालों और अफवाह फैलाने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की जायेगी।
        बैठक में ड्राइवरों की हड़ताल के कारण एवं उसके निदान पर चर्चा की गई। बैठक में स्‍पष्‍ट किया गया कि नवीनतम भारतीय न्‍याय संहिता 2023 की धारा 106 (2) में यह प्रावधान किया गया है कि उपेक्षापूर्ण कार्य द्वारा मृत्‍युकारित करने के पश्‍चात पुलिस अधिकारी या मजिस्‍ट्रेट को बिना सूचना दिये अभियुक्‍त निकल भागता है, तो वह 10 वर्ष की सजा तक का दण्‍ड का भागी होगा। इस प्रावधान में यह आवश्‍यक नहीं है कि एक्‍सीडेंट करने वाले वाहन का चालक घटना स्‍थल पर रुके। वह यह सूचना थोड़ी दूर जाकर भी पुलिस अधिकारी या मजिस्‍ट्रेट को फोन या अन्‍य माध्‍यम से दे सकता है। कलेक्टर श्री पुष्प ने कहा कि संविधान द्वारा हर एक व्‍यक्ति को जिंदगी व सुरक्षा का अधिकार दिया गया है। इसमें भ्रम की स्थिति नहीं होनी चाहिए। टेंकर मालिकों द्वारा ड्राइवरों को यह बात समझाई जाये। ऑयल कंपनी के डीलर्स डीजल पेट्रोल की आपूर्ति चैन मेंटेन रखें, रात में भी आपूर्ति करें और जिले में सभी पेट्रोल पंपों में समुचित रूप से डीजल-पेट्रोल की आपूर्ति सुनिश्चित रहे। इसमें कहीं अवरोध न हो। यदि लोकहित के कार्य में कोई अवरोध पैदा करेगा तो उसके विरूद्ध सख्‍त कार्यवाही की जायेगी। उन्‍होनें विशेष रूप से कहा कि डीजल-पेट्रोल सप्‍लाई शुरू करने के लिये ऑयल कम्‍पनी अपने ड्राइवर को समझाईश दें और तुरंत ईंधन सप्‍लाई व्यवस्था सुचारू रखें। सभी एसडीएम को भी अपने-अपने क्षेत्र में आवश्यक व्यवस्था बनाने के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस अधीक्षक श्री वर्मा ने सभी पेट्रोल पंपों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात करने के निर्देश डीएसपी ट्रैफिक को दिये हैं ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ