जुन्नारदेव ---- मध्यप्रदेश शासन के नवीन आदेशानुसार ध्वनि विस्तारक यंत्रो को बन्द करने का आदेश दिया गया है जिसके परिणाम स्वरूप ध्वनि विस्तारक यंत्र डी.जे. साउण्ड सिस्टम का व्यवसाय करने वाले समस्त व्यवसायी का रोजगार बन्द हो गया है जिससे यह काम करने वाले लोग पूर्णतः बेरोजगार हो गए हैं। कई व्यवसायीयों द्वारा अपना व्यवसाय बैंक से कर्ज लेकर प्रारम्भ किया है, यदि उनका व्यवसाय बन्द हो जाता तो बैंक का कर्ज चुकाने में असमर्थ हो जायेंगे। उक्त आशय का ज्ञापन साउण्ड सिस्टम व्यवसायी द्वारा मुख्यमंत्री के नाम अनुभागी अधिकारी राजस्व जुन्नारदेव को सौपा है जिसमें उनके द्वारा संचालित किए जाने वाले साउण्ड सिस्टम को निर्धारित मापदण्डों एवं सुप्रीम कोर्ट की गाईड लाईन अनुसार सुबह 6 बजे से रात्रि 10 बजे के मध्य उपयोग करने की अनुमति प्रदान करने का आग्रह किया गया है। ज्ञापन सौपने के दौरान लक्की खातरकर, गोलू सहारे, मनीष धुर्वे, दीपक चौहान, दीपक चौधरी, रिंकू खान, अमन मरकाम, किशोर यादव, सागर यादव, अक्कू धुर्वे, सतीश धुर्वे, मंजय कुमरे, नमन कुडोपा, सत्यम पाल, यदु झारिया सहित बड़ी संख्या में साउंड संगठन के लोग उपस्थित थे।
0 टिप्पणियाँ