Top News

श्री शिव पार्वती विवाह की कथा संपन्नसंगीतमय भागवत कथा में उमड़ रहा जन सैलाब

श्री शिव पार्वती विवाह की कथा संपन्न

संगीतमय भागवत कथा में उमड़ रहा जन सैलाब
श्री शिव पार्वती विवाह की कथा संपन्न  संगीतमय भागवत कथा में उमड़ रहा जन सैलाब

जुन्नारदेव ---- नगर की समीपस्थ ग्राम पंचायत खापास्वामी के ग्राम छाबड़ी भुतहा में 2 मई से जारी भागवत कथा के तीसरे दिन 4 मई शनिवार को भागवत आचार्य पंडित रोहितानंद शास्त्री वृंदावन धाम द्वारा शिव विवाह, ध्रुव चरित्र एवं अजामिल चरित्र की कथा का बखान किया गया। शिव माता पार्वती विवाह के दौरान आकर्षक झांकी निकाली गई संगीत में भागवत कथा के दौरान भक्तगण बड़ी संख्या में बारात में झूमते नजर आए बैंड बाजे के साथ शिवजी की बारात भागवत स्थल पर पहुंची जहां पर बारात का भव्य स्वागत किया गया तथा के दौरान शिव माता पार्वती विवाह में बड़ी संख्या में ग्रामीण सहित नगरी क्षेत्र का जन सैलाब उपस्थित था।

Post a Comment

और नया पुराने