नपा ने मुख्य सड़क मार्ग से हटाया अतिक्रमण।

chif editor MANESH SAHU 9407073701
By -
0
नपा ने मुख्य सड़क मार्ग से हटाया अतिक्रमण।
नपा ने मुख्य सड़क मार्ग से हटाया अतिक्रमण।

जुन्नारदेव - नगर पालिका परिषद जुन्नारदेव ने शहर के 
पुरानी सब्जी मंडी क्षेत्र में अतिक्रमण हटाओ अभियान शुरू करते हुए मुख्य मार्ग पर अतिक्रमण कर दुकान लगाने वाले व्यापारियों के अतिक्रमण को जेसेबी के मध्यम से हटाया है। नपा ने दो दिन पूर्व अतिक्रमण कर बैठे व्यापारियों को नोटिस भी थमाया था। शनिवार को नगर पालिका ने अतिक्रमण हटाने की मुहिम शुरू कर दी। मुख्य नगर पालिका अधिकारी नेहा धुर्वे ने बताया की शहर में फिलहाल जिन मार्गो पर कायाकल्प अभियान के तहत डामरीकरण कार्य किया जाना है उन मार्गो को अतिक्रमण मुक्त किया जा रहा है। शहर को अतिक्रमण मुक्त करने के लिए आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।
अतिक्रमण हटाने के दौरान नपा के सुशील लदरे, कमलेश शर्मा, विशाला पुरवैया,अरविंद राय सहित नपा का स्टाफ मौजूद रहा।
Tags:

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
3/related/default