ग्राम सिंगोड़ी के बाजार में 25 किलो मत्स्य जप्त
शासन के निर्देशानुसार कलेक्टर श्री शीलेन्द्र सिंह द्वारा वर्षा ऋतु में 16 जून से 15 अगस्त 2024 तक मत्स्याखेट/मत्स्य विक्रय/परिवहन पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया गया है। कलेक्टर श्री सिंह के आदेश के परिपालन में विभाग द्वारा गठित जॉच दल ने आज विकासखण्ड अमरवाड़ा के ग्राम सिंगोड़ी के बाजार में मछली बाजार में चैंकिंग की गई एवं अवैधानिक मत्स्य विक्रय का कार्य करते हुए मत्स्य विक्रेता पाये जाने पर 25 किलो मत्स्य जप्त की गई जिसकी नीलामी से प्राप्त 1000 रूपये की राशि शासकीय कोष में जमा की जा रही है। गठित चैंकिग दल में सहायक मत्स्योघोग अधिकारी श्री संजय आम्बोलिकर, सहायक मत्स्योघोग अधिकारी श्री एस.एस.मरकाम, मत्स्य निरीक्षक श्री अनिल कुमार राउत एवं अन्य विभागीय अमला शामिल था । कलेक्टर श्री सिंह के निर्देशानुसार विभाग द्वारा सतत् कार्यवाही आगे भी की जायेगी।

