Top News

वार्ड क्रमांक 3 लखपति कॉलोनी के घरों में घुसा बारिश का पानीसड़क और नाली निर्माण के बाद भी समस्या जस की तस

वार्ड क्रमांक 3 लखपति कॉलोनी के घरों में घुसा बारिश का पानी

सड़क और नाली निर्माण के बाद भी समस्या जस की तस
वार्ड क्रमांक 3 लखपति कॉलोनी के घरों में घुसा बारिश का पानी  सड़क और नाली निर्माण के बाद भी समस्या जस की तस

जुन्नारदेव ---- नगर के वार्ड क्रमांक 3 लखपति कॉलोनी में इस बरसात में भी वार्ड वासियों के घरों में पानी प्रवेश कर रहा है जिसके चलते वार्ड वासियों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। बीते माह नगर पालिका द्वारा वार्ड क्रमांक 3 में सड़क एवं नाली का निर्माण कार्य कराया गया था किंतु अतिक्रमण के चलते नाली की चौड़ाई कम होने और पानी की निकासी न होने के चलते अब वार्डवासी घरों में जल भराव की समस्या से जूझ रहे हैं। वार्ड वासियों का कहना है कि यदि नगर पालिका सही नाली का निर्माण करती और खेत के पानी को डायवर्ट किया जाता तो निश्चित तौर से इस समस्या का समाधान निकाल पाता किंतु वर्तमान में मुख्य सड़कों पर ही पानी घटने तक भरा हुआ है जिससे आवागमन में भारी सुविधा हो रही है वार्ड वासियों ने सीख रही समस्या के समाधान की मांग नगर पालिका परिषद सहित नगर पालिका अध्यक्ष एवं वार्ड पार्षद रमेश सालोडे से की है।

Post a Comment

और नया पुराने