Top News

सहायक सचिव की कलेक्टर जनसुनवाई में हुई शिकायत लगाए गए अनियमित के आरोप

सहायक सचिव की कलेक्टर जनसुनवाई में हुई शिकायत लगाए गए अनियमित के आरोप
जुन्नारदेव ----- जुन्नारदेव नगर से सटी हुई ग्राम पंचायत जुन्नारदेव विशाला में सहायक सचिव द्वारा भर्ती जा रही लापरवाही और अनियमित की शिकायत ग्रामीण ने कलेक्टर से जनसुनवाई में की है। शिकायतकर्ता जो स्वयं पांच है द्वारा जनसुनवाई में आवेदन दिया गया है जिसमें सहायक सचिव कृष्ण कुमार सोमकुंवर द्वारा मनरेगा कार्य में मस्टरोल पर फर्जी हाजिरी भरने, मनरेगा मजदूरों से अपने निजी घर में काम कराने, स्वयं के परिवार के सदस्यों के खातों में राशि डालने, मुख्यमंत्री आवास के लिए 10000 रूपये की मांग की जाती है। पंचायत में अनेकों अनियमितताएं और गबन का कार्य सहायक सचिव द्वारा किया जा रहा है शिकायतकर्ता दिनेश काकुड़िया पिता भैया लाल काकोरिया ने जिला कलेक्टर से उचित जांच कर सहायक सचिव पर कार्यवाही की मांग की है।

Post a Comment

और नया पुराने